Sat. Apr 20th, 2024
    एलियट एंगेल

    अमेरिका के लिए अब भारत सबसे महत्वपूर्ण संबंधो की सूची में शुमार है। अमेरिका में मज़बूत और जीवंत भारतीय समुदाय ने एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। विदेशी मामलो की समिति के अध्यक्ष सांसद एलियट एंगेल अमेरिका में भारतीय जन मामलो की समिति द्वारा आयोजित समारोह में यह भाषण दिया था।

    अमेरिका और भारत के सम्बन्ध

    उन्होंने कहा कि “अमेरिका के सबसे महत्वपूर्ण संबंधो में अब भारत भी शुमार है, चाहे वह एकजुट होकर जलवायु परिवर्तन के लिए कार्य करना, व्यापार, आर्थिक वृद्धि, सुरक्षा या अन्तरिक्ष अन्वेषण हो। हमारे द्विपक्षीय संबंधो की क्षमता और वृद्धि के बारे में बोलते हैं।”

    न्यूयोर्क से डेमोक्रेटिक सांसद एंगेल ने कहा कि “इस मित्रता के हृदय में जनता से जनता का सम्बन्ध है विशेषकर मज़बूत और जीवंत अमेरिकी भारतीय समुदाय है जिसने इस सम्बन्ध में एक नई ऊर्जा भर दी है। यह मुश्किल के वक्त के दौरान सही पटरी पर चलने में मदद करती है।”

    भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिकों के साथ कार्य करने की तरफ आगे देख रहा हूँ ताकि द्विपक्षीय संबंधो की निरंतर वृद्धि जारी रह सके। एंगेल भारत पर कांग्रेसी गुट बनाने वाले संस्थापक सदस्य है, यह 25 वर्ष पूर्व हुआ था। वह लम्बे समय से भारत-अमेरिका के संबंधों को मज़बूत करने के समार्थक रहे हैं।

    भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि “जब हमने पहली बार गुट का गठन किया था, हम कौन सी चीजे एकजुट होकर नहीं कर सकते इस पर ज्यादा जोर था और इसके बाद इन क्षेत्रो में हम सहयोग कर रहे हैं। इसके लिए दोनों देशों के संकल्पित नेताओं का मैं शुक्रगुजार हूँ। आज हम कंधे से कन्धा मिलाकर खड़े है जिसके बारे में एक  दशक पहले किसी ने सोचा भी नहीं होगा।”

    अमेरिकन इंडिया पब्लिक अफेयर कमिटी के अध्यक्ष जगदीश सेव्हानी ने एंगेल का स्वागत किया था और कहा कि “भारत और अमेरिका के बीच संबंध सिर्फ प्राकृतिक नहीं है लेकिन आगामी सालो में यह तीव्र रफ़्तार से आगे बढ़ेंगे।”

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *