indias most wanted 2

मुंबई, 20 मई (आईएएनएस)| अर्जुन कपूर अभिनीत ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ की रिलीज के पहले फिल्म के निमार्ताओं ने मुंबई में रविवार को बॉलीवुड हस्तियों के लिए फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी।

इन हस्तियों में अभिषेक बच्चन, तापसी पन्नू, टीवी अभिनेता शब्बीर अहलूवालिया और अर्जुन कपूर फिल्म देखने पहुंचे।

राज कुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है जो एक ऐसे पांच निहत्थे लोगों की कहानी है जो एक आतंकवादी को ट्रैक कर कई जिंदगियां बचाते हैं।

यह 24 मई को रिलीज होने वाली है।

By पंकज सिंह चौहान

पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *