Thu. Mar 28th, 2024
    अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन दोनों बहुत शरारती हैं: ज़ीनत अमान

    ज्यादातर लोगो को यही लगता है कि बॉलीवुड के पावर कपल अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन कितने ग्रेसफुल और एलिगेंट जोड़ी हैं। लेकिन जो लोग इनके करीब है, वे ही जानते हैं कि दोनों कितने बड़े वाले मस्तीखोर हैं। इनमे शामिल हैं अनुभवी अभिनेत्री ज़ीनत अमान जिन्होंने अभिषेक और ऐश्वर्या को करीब से जाना हैं और दोनों को बहुत पसंद करती हैं। वह हाल ही में, डांस रियलिटी शो ‘सुपर डांसर 3’ के सेट पर आई थी जहाँ उन्होंने अभिषेक और ऐश्वर्या के बारे में बात की।

    zeenat aman

    ‘सुपर डांसर 3’ पर, ज़ीनत अमान ने उल्लेख किया कि ऐश्वर्या और अभिषेक काफी शरारती हैं। एक प्रतियोगी के प्रदर्शन को देखते के बाद, ज़ीनत अमान ने पुरानी यादों को ताज़ा किया और खुलासा किया कि एक बच्चे के रूप में, अभिषेक उस समय अभिनेत्री से बहुत मज़ाक किया करते थे। जब वह ‘पुकार’ में अमिताभ बच्चन के साथ शूटिंग करती थी तो अभिषेक दरवाजे की घंटी बजाते और फिर भाग जाते थे। इसलिए, वह कभी नहीं जान पाती कि यह कौन है। सदाबहार अभिनेत्री ने उल्लेख किया कि उन्होंने एक बार अभिषेक को रंगे हाथों पकड़ा था और तभी उन्हें पता लगा कि ये उनकी शरारत है।

    Related image

    केवल अभिषेक ही नहीं, ज़ीनत ने बताया कि उनकी पत्नी ऐश्वर्या भी बहुत बड़ी शरारती हैं। उन्होंने बताया कि जब वह दोनों को अपने घर डिनर पर आमंत्रित करती थी तो दोनों उनके साथ बहुत शरारत किया करते थे। उनके मुताबिक, “ये वही नहीं रुका। परंपरा को जारी रखते हुए, ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी ये करना शुरू कर दिया। एक दिन, जब मैंने दोनों को घर आमंत्रित किया तो वे घंटी बजा कर भाग गए।”

    मतलब हमेशा इतना शांत दिखने वाली कपल कितने शरारती हो सकते हैं, ज़ाहिर तौर पर ये बात फैंस को पता नहीं होगी। इस दौरान, डांस रियलिटी शो में शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, गीता कपूर और अनुराग बसु जज के रूप में दिखाई देते हैं।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *