बैंड बाजा बारात

आठ साल पहले बॉलीवुड को रणवीर सिंह जैसा प्रतिभाशाली एक्टर मिला था। उनकी डेब्यू फिल्म “बैंड बाजा बारात” को पूरे आठ साल हो चुके हैं। इस फिल्म में रणवीर के साथ अनुष्का शर्मा भी एक अलग अंदाज़ में दर्शको को नज़र आई थीं। ये अनुष्का की तीसरी फिल्म है। इससे पहले अनुष्का ने ‘रब ने बना दी जोड़ी’ और ‘बदमाश कंपनी’ से फैंस का दिल जीता था। ये फिल्म सिर्फ रणवीर के लिए ही पहली फिल्म नहीं थी बल्कि इस फिल्म के निर्देशक की भी पहली फिल्म थी। मनीष शर्मा ने बतौर निर्देशक इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था।

‘यश राज फिल्म्स’ जिन्होंने इस फिल्म का निर्माण किया है, उन्होंने ट्वीट कर लिखा-“वो दोनों ज़िन्दगी के साथ साथ कारोबार के भी भागीदार थे। बैंड बाजा बारात के आठ साल।” अनुष्का शर्मा ने भी एक प्यारा सा पोस्ट कर लिखा-“बैंड बाजा बारात के आठ साल।” साथ ही उन्होंने रणवीर सिंह और मनीष शर्मा को टैग भी किया।

बैंड बाजा बारात के लिए, रणवीर को “बेस्ट मेल डेब्यू केटेगरी” के तहत फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला था। वही दूसरी तरफ, अनुष्का को इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकादमी अवार्ड्स में “बेस्ट एक्ट्रेस” का अवार्ड मिला था।

“बैंड बाजा बारात” के बाद, अनुष्का और रणवीर ने फिर ‘लेडीज वर्सिस रिक्की बहल’ में साथ काम किया। इस फिल्म का निर्देशन भी मनीष शर्मा ने किया था और ये फिल्म 2011 में रिलीज़ हुई थी। फिर चार साल बाद, 2015 में वे दोनों जोया अख्तर निर्देशित फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ में एक दूसरे के साथ रोमांस करते नज़र आये।

फ़िलहाल, अनुष्का अपने आने वाली फिल्म ‘जीरो’ के प्रचार में लगी हुई है जो इस महीने 21 दिसम्बर को रिलीज़ होगी। वही रणवीर भी जल्द फिल्म ‘सिम्बा’ से बड़े पर्दे पर नज़र आएंगे। ये फिल्म भी इसी महीने 28 दिसम्बर को रिलीज़ होगी।

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *