Sat. Jul 27th, 2024
akhilesh यादव

प्रियंका गांधी वार्डा ने दावा किया हैं कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने कमजोर उम्मीदवारों को भाजपा के वोट कटवाने के लिए उतारे हैं। इस पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, ” इस पर भरोसा मत करों”। उन्होंने आगे कहा राज्य में कांग्रेस को कोई समर्थन नही हैं।

अखिलेश यादव ने कहा,” मुझे नही लगता कि कांग्रेस कही से भी कमजोर उम्मीदवार खड़ा करेगी। कोई भी पार्टी ऐसा नही करेगी। लोग उनके साथ नही होंगे, इसलिए वह बहाना बना रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा, ” कांग्रेस और भाजपा में कोई अंतर नही हैं। कांग्रेस भाजपा को लाभान्वित करना चाहती हैं। जिन्होंने विपक्ष के नेताओं को डराने धमकाने के लिए केंद्र की ऐजेंसियों को सिखाया हैं।

बीते दिन, प्रियंका गांधी ने कहा था कि कांग्रेस जिन सीटों पर जीतने के लिए मजबूत नही हैं वहां अपने उम्मीदवारों को भाजपा के वोट काटने के लिए उतारे हैं।” यह स्पष्ट हैं कि हमारे उम्मीदवारों ने यह लड़ाई कड़ी की हैं। जहां वह मजबूत स्थिति में हैं, वहां वह खुद ही जीत जाएंगें। और जहां उनकी स्थिति कमजोर हैं, वहां हमने उन्हें भाजपा के वोट काटने के लिए उतारा हैं।

कांग्रेस की नई महासचिव, जिन्होंने पार्टी के चुनावी अभियान के लिए पूर्वी उत्तर प्रदेश का दौरा किया था, ने कहा कि वह इस बात से असहमत हैं कि उनकी पार्टी के उम्मीदवार विपक्षी वोटों को विभाजित करेंगे।

कांग्रेस, उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव-मायावती के गठबंधन से अलग राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राज्य की 80 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं।

अखिलश यादवा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के दावें पर भी प्रतिक्रिया दी जिसमें राहुल ने कहा था कि भाजपा का समाजवादी पार्टी और बसपा पर नियंत्रण हैं। उन्होंने कहा,”हम पर कोई नियंत्रण नही कर सकता”। हम राजनीतिक पार्टियां हैं। यह सपा, बसपा और आरएलडी का गठबंधन हैं सत्तारूढ़ पार्टी को हराएगी। हमारा गठबंधन  भाजपा की खराब राजनीति को रोकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *