Tue. May 7th, 2024
अंतर सिंह गुर्जर

2018 विधानसभा चुनाव में जौरा से समानता दल पार्टी से प्रत्याशी रहे अंतर सिंह गुर्जर ने आज कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया मौजूद रहे।

सिंधिया नें इस दौरान कहा कि अंतर सिंह गुर्जर का कांग्रेस परिवार में स्वागत है और वे प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत करने की भूमिका में काम करेंगे।

जाहिर है जब से प्रियंका गांधी नें उत्तर प्रदेश में प्रदेश सचिव का पद संभाला है, तबसे दूसरी पार्टियों के अनेक नेता कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं।

https://twitter.com/JM_Scindia/status/1118816569600221189

बीजेपी, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और अन्य छोटी पार्टियों के दर्जनों छोटे-बड़े नेताओं नें कांग्रेस की सदयस्ता ली है।

उत्तर प्रदेश, जिसमें कांग्रेस पिछले करीबन 1 दशक से लगभग हट गयी थी, प्रियंका गांधी की वजह से फिर से उसमें जान आ गयी है।

आपको बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी नें उत्तर प्रदेश में सिर्फ 2 सीटें हासिल की थी। ये दो सीटें भी राहुल गांधी और सोनिया गांधी नें क्रमश अमेठी और रायबरेली से जीती थी। इससे पहले हालाँकि 2009 में कांग्रेस नें उत्तर प्रदेश में 21 सीटें जीती थी।

अब हालाँकि कांग्रेस की कोशिश है कि पुरानी मजबूती को वापस लाया जाए। राहुल गांधी नें हाल ही में साफ़ किया था कि प्रियंका गांधी के जरिये वे 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी का मुख्यमंत्री बनाने की कोशिश करेंगे।

By पंकज सिंह चौहान

पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *