Fri. Apr 26th, 2024
    माधुरी दीक्षित ने 'सोशल मीडिया डे' पर साझा किये अपने तीन क्यूट और मजेदार मीम्स

    माधुरी दीक्षित ने 1984 में अपनी पहली फिल्म ‘अबोध’ के साथ बॉलीवुड में प्रवेश किया और जबसे लेकर अब तक हमारे दिल पर राज कर रही हैं। यहां तक कि 52 साल की उम्र में, वह सबसे कम उम्र की अभिनेत्रियों को भी टक्कर दे सकती हैं।

    वह सिर्फ एक महान सुंदरी या एक अद्भुत अभिनेत्री नहीं है, बल्कि अपने हॉट फैशन सेंस से सभी को फैशन गोल्स देने भी नहीं भूलती हैं। आज भी, सोशल मीडिया डे वाले दिन, धक धक गर्ल ने कुछ बेहद ही मजेदार मीम्स साझा किये हैं।

    अपने इंस्टाग्राम पर उन्होंने तीन अपने ही मीम्स साझा किये है जो आपको हंसा हंसा कर लोटपोट कर देंगे और साथ ही उनकी सुंदरता निहारना भी नहीं भूलेंगे। उन्होंने अलग अलग मौको के लिए अलग अलग एक्सप्रेशंस वाले मीम्स पोस्ट किये हैं जिन्हे आपको निश्चित तौर पर देखना चाहिए-

    https://www.instagram.com/p/BzU4tbvn15j/?utm_source=ig_web_copy_link

    https://www.instagram.com/p/BzU5g4bnQuK/?utm_source=ig_web_copy_link

    https://www.instagram.com/p/BzU5g4bnQuK/?utm_source=ig_web_copy_link

    इस दौरान, सुपरस्टार टीवी रियलिटी शो ‘डांस दीवाने 2’ में महत्वकांशी डांसरो को जज कर रही हैं। कलर्स पर प्रसारित होने वाले शो में उनके साथ साथ ‘धड़क’ के निर्देशक शशांक खेतान और कोरियोग्राफर तुषार कालिया भी जज बने हुए हैं। टीवी स्टार अर्जुन बिजलानी शो की होस्टिंग कर रहे हैं।

    फिल्मो की बात करें तो, वह आखिरी बार अभिषेक वर्मन द्वारा निर्देशित फिल्म ‘कलंक’ में दिखाई दी थी। करण जौहर के इस ड्रीम प्रोजेक्ट में उन्होंने बहार बेगम का किरदार निभाया था। उनके अलावा फिल्म में संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर, वरुण धवन, आलिया भट्ट और कुनाल खेमू भी नज़र आये थे। फिल्म को लेकर दर्शको के बीच बहुत उम्मीदें तो थी लेकिन फिल्म उनकी उम्मीदों पर खरे उतरने में नाकामयाब हो गयी।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *