Sat. Apr 27th, 2024
    बड़े पर्दे पर स्वतंत्रता सैनानी बिरसा मुंडा के किरदार में दिखाई दे सकते हैं ईशान खट्टर

    जब शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर ने पिछले साल फिल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड में प्रवेश किया था तो उन्हें दर्शको से बहुत सराहना मिली थी। फैंस को ना केवल उनका अभिनय बल्कि उनका पूरा व्यक्तित्व ही बहुत पसंद आया था। और बॉलीवुड में इतने धमाकेदार प्रवेश करने के बाद, ईशान अब स्वतंत्रता सैनानी बिरसा मुंडा की बायोपिक में दिखाई दे सकते हैं।

    DNA की खबर के अनुसार, ईशान को हाल ही में बायोपिक में किरदार निभाने का प्रस्ताव मिला है। प्रकाशन को सूत्रों ने बताया-“ईशान ने वर्णन सुना और उन्हें पसंद आया। उन्होंने मौखिक रूप से फिल्म को करने के लिए हां कह दिया है। फिल्म के फ़िलहाल सभी तौर-तरीको पर काम चल रहा है।”

    https://www.instagram.com/p/Bt7insGgHgn/?utm_source=ig_web_copy_link

    https://www.instagram.com/p/BtoXobrAjNS/?utm_source=ig_web_copy_link

    खबर में ये भी कहा गया है कि बायोपिक का निर्देशन साउथ फिल्ममेकर पा रंजीत करने वाले हैं। बायोपिक के साथ, निर्देशक खुद बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे। प्रकाशन के सूत्रों ने बताया कि बिरसा का देहांत 25 साल की कम उम्र में हुआ था इसलिए मेकर्स इस किरदार को निभाने के लिए किसी युवा अभिनेता की तलाश कर रहे थे।

    बिरसा मुंडा, मुंडा जनजाति के थे और धार्मिक नायक थे। उन्होंने 19 वीं शताब्दी के उत्तरार्ध के दौरान झारखंड और आधुनिक बिहार के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में मिलेनियर आंदोलन का नेतृत्व किया, जबकि देश ब्रिटिश शासन के अधीन था। जब भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास की बात आती है तो बिरसा एक महत्वपूर्ण व्यक्ति है। उन्हें एकमात्र ऐसा आदिवासी नेता माना जाता है जिनका चित्र भारतीय संसद के केंद्रीय कक्ष में लटका हुआ है।

    https://youtu.be/9rGWuZlffeM

    और खबरे सही निकली तो दर्शकों को जल्द ईशान एक स्वतंत्रता सैनानी के किरदार में दिखाई दे सकते हैं। फिल्म की शूटिंग कुछ हफ्तों बाद शुरू होने वाली है।

     

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *