Sat. Apr 27th, 2024
    अम्बानी परिवार

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 2 दिसम्बर को जोधपुर के उमैद भवन में शादी करने जा रहे हैं। खबर है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक ही दिन हिन्दू और इसाई दोनों ही परम्पराओं से शादी करेंगे।

    शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। प्रियंका और निक अपने परिवार के साथ पहले ही जोधपुर के लिए रवाना हो चुके हैं। आज प्रियंका-निक का संगीत है और इसके लिए भारत के सबसे बड़े व्यवसाई मुकेश अम्बानी अपने परिवार के साथ जोधपुर पहुंचे हैं।

    मुकेश अम्बानी और नीता अम्बानी अपने बच्चों के साथ जोधपुर एयरपोर्ट पर देखे गए। इस मौके पर सभी ने भारतीय पारंपरिक कपड़े पहन रखे थे। पूरा अम्बानी परिवार बहुत खुश नज़र आ रहा था।

    https://www.instagram.com/p/Bqz-DoVDDpX/

    https://www.instagram.com/p/Bqz_2xSDNOC/

    https://www.instagram.com/p/Bqz_7STjYk6/

    https://www.instagram.com/p/Bqz9rMmD-Gr/

    https://www.instagram.com/p/Bq0B6dLHf8b/

    प्रियंका और निक की शादी 2018 की बड़ी शादियों में से एक है। इसमें हॉलीवुड और बॉलीवुड के कई बड़े कलाकार मेहमान के रूप में शामिल हो सकते हैं। हाल ही में वौग पत्रिका के साथ एक साक्षात्कार में प्रियंका और निक ने अपनी प्रेमकहानी से जुड़े कई दिलचस्प किस्से सुनाए हैं।

    यह भी पढ़ें: सोनम कपूर और आनंद अहूजा की क्यूटनेस देखकर आ जाएगी हंसी

     

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *