Fri. Apr 26th, 2024
    जयपुर में कर्फ्यू

    जयपुर के रामगंज इलाके में आज सुबह पुलिस द्वारा एक महिला को लाठी द्वारा मारे जाने के बाद लोगों ने हिंसा का माहौल बना दिया। तनाव बढ़ता देख पुलिस ने शहर के कई हिस्सों में कर्फ्यू लगा दिया एवंम मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी।

    खबर के मुताबिक कल रात को ट्रैफिक पुलिस के एक अधिकारी ने रोड नियम तोड़ने के जुर्म में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस के मुताबिक जरूरी कार्यवाई के बाद युवक को छोड़ दिया जाता। इतने में युवक के परिवार वालों ने पुलिस स्टेशन में आकर माहौल बिगड़ने की कोशिश की।

    पुलिस के मुताबिक एक महिला ने पुलिसकर्मी के साथ मार-पीट करने की कोशिश की। इस दौरान पुलिसकर्मी ने लाठी से महिला पर वार किया। इसके बाद परिवारवालों ने पुलिस स्टेशन के बाहर जाकर भीड़ इकठ्ठा की।

    इसके बाद भीड़ ने पुलिस स्टेशन पर जबरदस्त पत्थराव करना शुरू कर दिया। पुलिस के मुताबिक इतनी हिंसा की आशंका नहीं की गयी थी। पुलिस ने तत्काल आसपास के पुलिस स्टेशन से पुलिस फोर्स बुलाई। इसके बावजूद पुलिस भीड़ को काबू में कर पायी।

    पत्थराव के बाद भीड़ हिंसा पर उतर आयी। पुलिस स्टेशन के पास खड़ी एक चेतक जीप को तोड़ फोड़ दिया। इसके बाद एक एम्बुलेंस को आग के हवाले कर दिया गया। भीड़ को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए। भीड़ को काबू में न आता देख पुलिस ने लाठीचार्ज करना शुरू किया।

    इसके बाद हालाँकि पुलिस ने कुछ देर में हालत पर काबू पा लिया था। इस समय जयपुर के मानक चौक, सुभाष चौक, गलता गेट और रामगंज पुलिस स्टेशन के आस पास के इलाकों में कर्फ्यू लगाया गया है।

    इसके बावजूद हालत तनावपूर्ण रहे। हालत को और बिगड़ने से रोकने के लिए पुलिस ने रामगंज के अलावा तीन और इलाकों में कर्फु लगा दिया था। इसके अलावा आज सुबह से ही मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया है।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।