Fri. Apr 26th, 2024
    जम्मू और कश्मीर

    जम्मू, 17 जून (आईएएनएस)| जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में सोमवार को नियंत्रण रेखा (एवओसी) पर पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम का उल्लंघन किए जाने पर भारतीय सेना का एक जवान घायल हो गया। रक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी।

    सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने अकारण ही कृष्णाघाटी क्षेत्र में भारतीय चौकियों पर गोलीबारी शुरू कर दी।

    घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    दोनों ओर से गोलीबारी जारी है। सूत्रों ने बताया, “भारतीय चौकियां कड़ी जवाबी कार्रवाई कर रही हैं।”

    वहीं, रविवार को भी शाहपुर क्षेत्र में पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन कर गोलीबारी और गोलाबारी की थी, जिसमें दो लड़कियां और सेना के लिए काम करने वाला एक कुली घायल हो गया था।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *