Tue. Mar 19th, 2024
    विश्व की सबसे उम्रदराज मतदाता अजिबेन सीदाभाई

    गुजरात विधानसभा चुनाव अपने कई कारणों से इस बार खास है, लेकिन इस चुनाव में रह रह कर ऐसी बाते निकल कर आ रही है, जो सभी को कभी हैरान कर रही है तो कभी गर्व से भर रही है। ताजा मामले में यह बात सामने आयी है कि विश्व की सबसे उम्रदराज महिला भारत के गुजरात से है।

    आपको बता दे कि गुजरात के इस लोकतंत्र के पर्व में विश्व की सबसे उम्रदराज मतदाता अजिबेन सीदाभाई चंद्रवाडिया भी भाग लेंगी। अगर उनके परिवार के किये दावे पर भरोसा किया जाए तो इस महिला की उम्र 126 साल है तथा पुरे जीवनकाल में उन्होने कभी अस्पताल की शक्ल तक नहीं देखी है।

    भारत के नौजवानों के लिए अजिबेन सीदाभाई एक प्रेरणा है। उल्लेखनीय है कि इस उम्र में भी वो अपने मत देने का अधिकार और कर्तव्य का पालन करती है। उनका कहना है कि लोगो को अपने मत का प्रयोग सही सरकार को चुनने में करना चाहिए। बेटों-बेटियों, पोतों-पोतियों को मिलाकर 65 सदस्यों के भरे पुरे परिवार के बीच रहने वाली अजीबेन विश्व की सबसे बड़े लोकतंत्र भारत के लिए गर्व की बात है।