Thu. Sep 19th, 2024

    Tag: राजस्थान

    राजस्थान एक ऐसा राज्य है जो अपने अलग-अलग प्रकार के खानपान और रंगीले प्रथओं के लिए जाना जाता है। इस राज्य के बारे में और भी जानकरियाँ निम्न हैं।

    राजस्थान के बुनियादी तथ्य (basic facts about rajasthan in hindi)

    राजस्थान समाचार rajasthan news in hindi

    1. जयपुर राजस्थान की राजधानी है।
    2. यहाँ लोग एक-दूसरे से अक्सर हिंदी, मार्वाड़ी, या मेवाड़ी भाषा में बात करते हैं।
    3. 2011 के हिसाब से, यहाँ की आबादी करीबन 7 करोड़ है।
    4. आबादी के आधार पर, राजस्थान को भारत में आठवा स्थान मिला है।
    5. यहाँ के 67% लोग पढ़े-लिखे हैं।
    6. राजस्थान में 33 जिले हैं।
    7. इस राज्य में एकसदनी विधायिका (unicameral legislature) शासित है।
    8. इस राज्य को 1 नवम्बर, 1956 में स्थापित किया गया था।
    9. यहाँ के पहले मुख्यमंत्री हीरा लाल शास्त्री थे।
    10. यहाँ के पहले राज्यपाल गुरुमुख निहाल सिंघ थे।
    11. राजस्थान का सबसे ऊँचा पर्वत, माउंट आबू का गुरू शिखर पर्वत है।

    राजस्थान के राज्य प्रतीक (state symbols of rajasthan in hindi)

    12. राज्य पेड़ – खेजरी क पेड़। हिंदी में इसे शमी कहा जाता है।
    13. राज्य फूल – रोहिदा
    14. राज्य जानवर – ऊँट
    15. राज्य पक्षी – गोदावन

    राजस्थान के ऐतिहासिक तथ्य (historical facts about rajasthan in hindi)

    16. राजस्थान का अर्थ है, राजाओं की जगह। राज क अर्थ है राजा, और स्थान का अर्थ है जगह।
    17. सिंधु घाटी सभ्यता (indus valley civilization) का एक मुख्य शेहर कालीबंगा, राजस्थान में है।
    18. ये राज्य, राजपूत और जट योद्धा के लिए जाना जाता है।
    19. मुस्लिम और राजपूत योद्धाओं के बीच, राजस्थान में कई युद्ध लड़े गए थे। जैसे की – बाबर और राणा संघा के बीच खनुआ का युद्ध, हल्दीघाटी का यद्ध, आदि।

    राजस्थान के भौगोलिक तथ्य (geographical facts about rajasthan in hindi)

    20. राज्स्थान की सीमा पाँच अन्य राज्यों से मिलती है। उत्तर-पूर्व में पंजाब, पूर्व में हरयाणा और उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पूर्व में मध्य प्रदेश, और दक्षिण में गुजरात।
    21. ये राज्य अपना अंतररष्ट्रीय सीमा, पश्चिम में पाकिस्तान से मिलता है।
    22. यहाँ के मुख्य नदी चम्बल, ब्यास और लुमी है।
    23. जैसलमेर राजस्थान का सबसे बड़ा जिला है। उसके बाद बिकानेर, बारमेर, और जोधपुर आते हैं।
    24. राजास्थान में पाँच मुख्य नेशनल पार्क हैं।
    25. थार दैसर्ट राजस्थान का मुख्य रेगिस्तान है।
    26. उदयपुर पर्यटकों में बहुत प्रसिद्ध और प्रचलित है।

    राजस्थान के सामाजिक और सांस्कृतिक तथ्य (cultural facts about rajasthan in hindi)

    27. माउंट आबू का दिलवारा मंदिर, जैनियों में प्रसिद्ध है।
    28. हवा महल जयपुर का एक प्रतिष्ठित प्रतीक है। इसे बनाने के लिए गुलाबी पत्थरों का इस्तेमाल किया गया था।
    29. खयाल नृत्य इस राज्य का मुख्य नृत्य प्रकार है।
    30. कच्ची घोड़ी भी एक नृत्य का प्रकार है, जिसमें लोग, खिलौने के धोड़े के साथ नाचते हैं।
    31. राजस्थान चौथा सबसे कम पढ़ा-लिखा राज्य है।
    32. राजस्थानी हस्त्शिल्प पूरे विश्व में प्रचलित हैं।
    33. घूमर भी यहाँ का एक बहुत ही प्रसिद्ध नृत्य का प्रकार है।

    राजस्थान के आर्थिक तथ्य (economical facts about rajasthan in hindi)

    34. राजस्थान की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से खेती से बनती है।
    35. यहाँ की खेती के फसल में से सबसे मख्य जवार, बाजरा, गेहूँ, गन्ना, मक्का, चना, और तंबाकू हैं।
    36. राजस्थान में 58 प्रकार के मिनरल्स उत्पादित किए जाते हैं।
    37. जब लोग यहाँ घूमने आते हैं, तो इन जगहों को देखना नहीं भूलते – माउंट आबू, अज्मेर, भरतपुर, बिकानेर, जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, जैसलमेर, और चित्तौरगड़।

    राजस्थान के प्रसिद्ध लोग (famous people of rajasthan in hindi)

    38. चंदा कोचर – ये भारत के सबसे प्रसिद्ध बैंक, आई.सी.आई.सी.आई बैंक की प्रबंध निदेशक (managing director) हैं। इनका जन्म जोधपुर में हुआ, और ये जयपुर में पली-बढ़ी हैं।

    39. जगजीत सिंघ – ये एक बहुत ही प्रख्यात गायक हैं, जिन्होंने, हिंदी फिल्मों के लिए कई सारे गाने गाए हैं। इन्हें इनके इस कला के लिए पद्म भूशण पुरस्कार दिया गया था। इनका जन्म बिकानेर में हुआ था।

    40. इर्फान खान – हिंदी फिल्मों का प्रसिद्ध अभिनेता, इर्फान खान अपने इस अद्भुत कला के लिए जाने जाते हैं। इन्हें पद्म श्री पुरस्कार भी मिला है। इनका जन्म जयपुर में हुआ था।

    41. अस्रानी – ये भी हिंदी फिल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं, जिन्हें उनकी कॉमेडी अभिनय के लिए जाना जाता है। इनका पूरा नाम गोवर्धन अस्रानी है, और इनका जन्म जयपुर में हुआ था।

    42. श्रेया घोशाल – श्रेया घोशाल भी हिंदी फिल्मों की एक प्रसिद्ध गायक है। इसका जन्म मुर्शीदाबाद में हुआ, लेकिन ये राजस्थान के कोटा में ही पली-बढ़ी है।

    इनके अलावा, राजास्थान के और भी प्रसिद्ध लोग में से मेहदी हसन, मोतीलाल ओस्वाल, लक्ष्मी मित्तल, जमनालाल बजाज, राज्यवर्धन सिंघ राठोड़, लिम्बा राम, और जस्वंत सिंघ कुछ हैं।

    राजस्थान न्यूज़/समाचार (rajasthan news in hindi):

    राजस्थान का कर्ज भाजपा के 5 सालों के शासन में 1.70 लाख करोड़ रूपया बढ़ गया: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

    राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को पिछली वसुंधरा राजे की अगुवाई वाली भाजपा सरकार पर राज्य पर कर्ज का बोझ बढ़ाने का आरोप लगाया और पूछा कि केवल…

    राजस्थान: गहलोत सरकार ने पलटा वसुंधरा सरकार का फैसला, नगरपालिका चुनाव के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता समाप्त

    चुनाव पूर्व के अपने वादे को पूरा करते हुए राजस्थान सरकार ने शनिवार को पूर्ववर्ती वसुंधरा राजे के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार द्वारा पेश स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने के लिए…

    राजस्थान: गहलोत ने मंत्री पद बंटवारे को लेकर सरकार में दरार की अटकलों को किया खारिज

    राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंत्री पद बंटवारे को लेकर सरकार में दरार की अटकलों को खारिज कर दिया और कहा कि बंटवारा बिलकुल सही तरीके से किया गया…

    राजस्थान में हुआ मंत्रिमंडल का बंटवारा, एक बार फिर अशोक गहलोत पड़े सचिन पायलट पर भारी

    राजस्थान में सरकार बनने के बाद मंत्रिमंडल में मंत्री पदों बंटवारा भी हो गया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने पास 9 मंत्रालय रखे हैं जिसमे से वित्त और गृह विभाग…

    राजस्थान में हुआ मंत्रिमंडल का गठन, 23 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

    राजस्थान में सोमवार को मंत्रिमंडल का गठन हो गया। राज्यपाल कल्याण सिंह ने 23 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मंत्रिमंडल में कुल 23 मंत्री…

    राजस्थान: आज हो सकता है मंत्रिमंडल के गठन पर फैसला, राहुल गाँधी से चर्चा के लिए गहलोत और पायलट आज दिल्ली में

    राजस्थान में मंत्रिमंडल के गठन के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी से नहीं मिल सके। राहुल गाँधी के व्यस्त कार्यक्रमों के…

    राजस्थान: अब मंत्रिमंडल गठन को लेकर गहलोत और पायलट खेमे में तनाव की खबर

    राजस्थान में मुख्यमंत्री चुनने के बाद कांग्रेस को लगा था कि अब सब कुछ शांत हो गया है तो ऐसा नहीं है। अभी मंत्रिमंडल का बंटवारा नहीं हुआ है और…

    प्रतिज्ञा पूरी होते ही पारंपरिक साफा में नज़र आये राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट

    सोमवार को जयपुर में शपथग्रहण समारोह में जब सचिन पायलट उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने आये तो सफ़ेद कुर्ता- पजामा, क्रीम रंग की नेहरू जैकेट और माथे पर बांधे…

    मध्य प्रदेश और राजस्थान में भाजपा का वोट प्रतिशत गिरा लेकिन कांग्रेस को नहीं हुआ फायदा

    5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने तीन महत्वपूर्ण राज्य मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ कांग्रेस के हाथों गँवा दिया लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात रही कि भाजपा…

    कौन बनेगा मुख्यमंत्री: मध्य प्रदेश में कमलनाथ तो राजस्थान में गहलोत का पलड़ा भारी

    मध्य प्रदेश और राजस्थान में सरकार बनाने के लिए बहुमत जुटाने के बाद अब कांग्रेस में कौन बनेगा मुख्यमंत्री का खेल शुरू हो गया है। कांग्रेस के साथ दिक्कत ये…