Fri. Oct 18th, 2024

    Tag: बिहार

    बिहार पूर्वी भारत में एक राज्य है जिसे इसके प्राचीन स्मारक और पर्यटक आकर्षण के लिए जाना जाता है। बौद्ध सर्किट होने के अलावा, बिहार में बहुत सी बातें जानने लायक हैं। आइये जानते  हैं:

    बिहार के बुनियादी तथ्य (facts about bihar in hindi)

    • बिहार राज्य की राजधानी पटना है।
    • नितीश कुमार बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री हैं।
    • 2012 के हिसाब से बिहार की कुल आबादी 9.9 करोड़ थी
    • बिहार राज्य मिएँ कुल 38 जिले हैं।
    • यहां लोग मुख्यतः भोजपुरी, मैथिलि और मगधी भाषा में बात करते हैं।
    • क्षेत्रफल के आधार पर यह भारत का 13वां सबसे बड़ा राज्य है और जनसँख्या के आधार पर इसका तीसरा स्थान है।

    बिहार के राज्य प्रतीक (state symbol of bihar)

    • राज्य जानवर : गौर (मिथुन)
    • राज्य पक्षी : चिड़िया
    • राज्य फूल : कचनार
    • राज्य पेड़ : पीपल का पेड़

    बिहार के एतिहासिक तथ्य (history of bihar in hindi)

    • 1912 में बंगाल के विभाजन के समय बिहार अस्तित्व में आया। सन 1935 में उड़ीसा और सन 2000 में झारखण्ड को बिहार से विभाजित कर दिया गया।
    • बिहार के मगध, मिथिला, अंग, और वैशाली जैसे क्षेत्रों का उल्लेख प्राचीन भारत के धार्मिक ग्रंथों और महाकाव्यों में मिलता है।
    • 2600 साल पहले बिहार को सबसे ज्यादा शांतिप्रिय यानी अहिंसा प्रिय भूमि कहा जाता था। बोधगया और पावापुरी में लोग शांति प्राप्त करने के लिये आते थे और आज भी आते हैं।
    • सिखों के दसवें और आखिरी गुरु गुरु गोविन्द सिंह का जन्म पटना में हुआ था।
    • वासुपूज्य, 12 वें जैन तीर्थंकर का जन्म भागलपुर के चंपापुरी में हुआ था।
    • जैन धर्म के 24 वें और अंतिम तीर्थंकर वर्धमान महावीर का जन्म 6 वीं शताब्दी ईसा पूर्व के आसपास वैशाली में हुआ था।
    • पुरातन काल में बिहार देश की व्यापारिक राजधानी हुआ करती थी। तब देश का 40 फीसदी व्यापार सिर्फ मगध, वैशाली, मिथ‍िला, विदेहा, अंग, साक्य प्रदेश, विज्जी, जनका से हुआ करता था।
    • गौतम बुद्ध ने बिहार के गया के आधुनिक जिले में स्थित एक शहर, बोधगया में ज्ञान प्राप्त किया था।
    • प्रसिद्ध भारतीय सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य, समुद्रगुप्त, विक्रमादित्य और अशोक बिहार के थे।

    बिहार के भौगौलिक तथ्य (geography of bihar in hindi)

    bihar map

    • 99 हजार 200 वर्ग किमी के क्षेत्रफल में विस्तृत बिहार उत्तर में नेपाल, पूर्व में पश्चिम बंगाल, पश्चिम में उत्तर प्रदेश और दक्षिण में झारखण्ड से घिरा हुआ है।
    • बिहार की सीमा 3 पडोसी राज्यों से मिलती है। इनमे उत्तर में नेपाल, दक्षिण में झारखण्ड, उत्तरपूर्व में पश्चिम बंगाल और पश्चिम में उत्तर प्रदेश हैं।
    • इसकी अंतर्राष्ट्रीय सीमा नेपाल से मिलती है जोकि उत्तर में है।
    • पश्चिम चंपारण बिहार का सबसे बड़ा जिला है और पटना शहर जोकि बिहार की राजधानी है वह सबसे बड़ा शहर है।
    • बिहार में कुल 11 नदियाँ है जिनमे गंगा, कोशी, घाघरा, गंडक आदि शामिल हैं।
    • अपने एतिहासिक स्मारकों के कारण बिहार पर्यटाकों के लिए प्रसिद्ध है।
    • बिहार वो राज्य है जहां नालंदा और विक्रमशिला जैसे पुरातन विश्वविधालय हैं। जहां विश्वामित्र का आश्रम था जहां राम-लक्ष्मण की प्रारमिभक शिक्षा संपन्न हुई।
    • बिहार में स्थित नालंदा विश्वविद्यालय दुनिया का सबसे पुराना विश्वविद्यालय है।

    बिहार के सामजिक और सांस्कृतिक तथ्य (cultural facts of bihar)

    • बिहार राज्य में सोनपुर पशु मेला, गया पितृपक्ष मेला, छठ पूजा और होली मेला जैसे प्रसिद्द मेले लगते हैं।
    • छठ, सरहुल और कर्मा बिहार के कुछ मुख्य त्यौहार हैं जो यहाँ मनाये जाते हैं।
    • बिहार भारत के सबसे पुराने हिंदू मंदिर- मुंडेश्वरी का घर है। मंदिर हमेशा चार सिरों वाले शिव के चारों ओर घंटियों के झुरमुटों से घिरा रहता है।
    • नालंदा पुस्तकालय ने ईरान, कोरिया, जापान, फारस, ग्रीस, चीन के छात्रों को आकर्षित किया और बख्तियार खिलजी की सेना ने इसमें आग लगा दी।
    • यहाँ की जनसंख्या लगभग 10,38,04,637 हैं जिसमे लगभग 5,41,85,347 पुरुष तथा लगभग 4,96,19,290 महिलाएं हैं।
    • बिहार में हिन्दू 83.2 % हैं तथा मुस्लिम 16.5 % है।

    बिहार के प्रसिद्द लोग (famous people of bihar)

    • अर्याभट्ट जिन्होंने शुन्य की खोज की थी वे बिहार में जन्मे थे।
    • गुरु गोबिंद सिंह जोकि सिखों के आखिरी गुरु थे वे बिहार में जन्मे थे।
    • भारत के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद का जन्म बिहार में ही हुआ था।
    • इनके अलावा चाणक्य, अशोका, जयप्रकाश नारायण और बिस्मिल्लाह खान जैसे लोगों ने भी बिहार की ही पावन धरती पर जन्म लिया था।

    बिहार के बारे में कुछ अन्य रोचक तथ्य (other facts about bihar)

    • माना जाता है की बिहार की नालंदा विश्वविद्यालय के पुस्तकालय में करीब 90 लाख पुस्तकें थी जिस्केकारण खिलजी की सेना ने जब इसमें आग लगाईं तो इसे पूरी तरह जलने में तीन महीनों का समय लग गया था।
    • बिहार को विश्व के सबसे बड़े दो धर्म सिख और जैन का भी जन्मस्थल माना जाता है।
    • बिहार ने भारत को बहुत सारे IAS अधिकारी दिए हैं। यह दूसरा सबसे महत्वपूर्ण राज्य माना जाता है जिसने कई आईएएस अधिकारियों का उत्पादन किया है। वास्तव में, गुजरात, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु राज्य संयुक्त रूप से बिहार के जितन IAS अधिकारी नहीं दिए है।
    • बिहार को अक्सर मजदूरों के राज्य के रूप में माना जाता है, लोग अपनी जगह छोड़ देते हैं और पैसे के लिए मजदूर के रूप में काम करते हैं। हालांकि, यह तथ्य कि बिहार से रिकॉर्ड संख्या में नागरिक IAS चुने गए हैं, उन्हें भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।
    • मुगल सम्राट शेरशाह सूरी और मनेर शरीफ के मकबरे में शानदार वास्तुकला है। महाबोधि मंदिर और बोधगया में भी पर्यटक बड़ी संख्या में आते हैं।
    • बिहार के पटना में विश्व की सबसे बड़ी वाईफाई रेंज है जोकि कुल 20 किलोमीटर के दायरे में फैली हुई है।
    • बिहार की विकास दर आज 14.48 फीसदी है जो यह साबित करती है कि बिहार देश में तेजी से विकास करने वाले राज्यों में सर्वोच्च है।

    बिहार के समाचार (bihar news in hindi):

    लोकसभा चुनाव : बिहार में अपराह्न् 2 बजे तक 40 प्रतिशत मतदान

    पटना, 6 मई (आईएएनएस)|लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में बिहार की पांच सीटों के लिए सोमवार को मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। अपराह्न् दो बजे तक लगभग 40 प्रतिशत…

    बिहार: सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण और हाजीपुर सीटों पर चुनाव प्रचार आज थमेगा

    पटना, 4 मई (आईएएनएस)| लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए शनिवार शाम प्रचार का शोर थम जाएगा। इस चरण में सोमवार को बिहार के पांच लोकसभा क्षेत्रों – सीतामढ़ी,…

    बिहार: पटना, भागलपुर, पूर्णिया, गया में बादल, बारिश से लुढ़का पारा, मौसम विभाग की जानकारी

    पटना, 4 मई (आईएएनएस)| बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में शनिवार को भी बादल छाए हुए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के कई क्षेत्रों…

    बिहार के वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र में मृत विदेशी पक्षी के शरीर से इलेक्ट्रानिक डिवाइस बरामद

    हाजीपुर, 3 मई (आईएएनएस)| बिहार के वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक मृत विदेशी पक्षी बरामद किया है, जिसके शरीर में कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लगा हुआ…

    बिहार: पटना, भागलपुर, पूर्णिया में छाए बादल, हो सकती है बारिश, मौसम विभाग की जानकारी

    पटना, 3 मई (आईएएनएस)| राजधानी पटना सहित बिहार राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को आसमान में बादल छाए हुए हैं। इसके साथ ही क्षेत्र के न्यूनतम तापमान में भी…

    बिहार: पटना में मौसम साफ, तापमान में वृद्घि की संभावना, मौसम विभाग की जानकारी

    पटना, 27 अप्रैल| बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में शनिवार को मौसम साफ है तथा सुबह से ही तेज धूप निकली है। इस बीच एक-दो दिनों…

    लालू प्रसाद यादव जेल से ही चुनाव में उपस्थिति बनाए हुए हैं

    पटना, 27 अप्रैल| गंवई अंदाज, करिश्माई व्यक्तित्व के धनी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद के जीवन का यह पहला आम चुनाव है, जब वह जेल में हैं।…

    बिहार के नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र में पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या

    बिहार के नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात अपराधियों ने घर में सोए पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। एक पुलिस…

    बिहार: पटना, भागलपुर, पूर्णिया में आंशिक बदली छाई, मौसम विभाग की जानकारी

    बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को सुबह से ही हल्के बादल छाए हुए हैं। कभी धूप निकल रही है तो कभी बादल छा रहे…

    बिहार: झंझारपुर, मधेपुरा, सुपौल, अररिया और खगड़िया में मतदान जारी

    बिहार में तीसरे चरण के लोकसभा चुनाव में पांच सीटों के लिए मंगलवार को मतदान जारी है। मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुआ। तीसरे चरण में बिहार की 40…