Wed. May 1st, 2024
TIME Magazine ने जारी करी दुनिया के सबसे प्रभावशाली 100 लोगों की लिस्ट, जानिए किन-किन का नाम है शामिल

TIME Magazine ने २०२२ में दुनिया के सबसे प्रभावशाली 100 लोगों की लिस्ट जारी की है।  इनमे भारतीय अरबपति गौतम अडानी, वकील करुणा नंदी और मानवाधिकार कार्यकर्ता, खुर्रम परवेज, जैसे लोगों के नाम शामिल हैं।

इनके आलावा इसमें यूक्रेन के राष्ट्रपति, Volodymyr Zelensky और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भी नाम शामिल हैं। सूची में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का भी नाम पाया जा सकता है। यह 13वीं बार जिनपिंग का नाम इस सूची में शामिल हुआ है।

इस सूची में कई अमरीकी नाम भी मौजूद हैं।  इसमें से अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, अमेरिकी पॉलिटिशयन केविन मैकार्थी जैसे नामचिन्ह लोग भी है।  सिमु लिउ, ज़ेन्डया , टाइका वाइटीटी, एंड्रू गारफील्ड जैसे हॉलीवुड से जुड़े बड़े नाम भी इस सूची में पाए जा सकते हैं।

इसके साथ ही, बड़े एथलीट्स जैसे ऐलेक्स मॉर्गन, नाथन चेन, कैंडेस पार्कर, एलीन गु, ऐलेक्स मॉर्गन, मेगन रैपिनो और बेरकी सॉरब्रुन को भी जगह दी गयी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *