Wed. May 22nd, 2024
    भारत-पाक सीमा के मध्य नव वर्ष का आरंभ

    भारत और पाकिस्तान ने नए साल के पहले दिन पर परमाणु इंस्टालेशन सूचीका आदान-प्रदान किया था। यह साल 1998 में हुए समझौते के तहत किया गया था। विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि भारत और पाकिस्तान ने आज कूटनीति के माध्यम से परमाणु इंस्टालेशन और इस समझौते के तहत सुविधाओं को साझा किया है।

    इस समझौते पर 31 दिसम्बर 1988 को दस्तखत किये गए थे और इसे अमल में 27 जनवरी 1991 को लाया गया था। इस समझौते के तहत दोनों देशों को न्यूक्लियर इंस्टालेशन और सुविधाओं को साझा करना होगा, और यह कार्य हर वर्ष की 1 तारीख को संपन्न होगा।

    ऐसी सूचियों को निरंतर साझा करने की यह लगातार 28 वीं दफा है। सबसे पहले सूचियों का आदान-प्रदान 1 जनवरी, 1992 को हुआ था। दोनों राष्ट्र एक दुसरे को परमाणु कार्यक्रमों से जुड़ी जानकारी साझा करते हैं।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *