Sun. Sep 29th, 2024
    ज्योति रंधावा

    समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय गोल्फर ज्योति सिंह रंधावा को बुधवार को उत्तर प्रदेश में अवैध शिकार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रंधावा से ए .22 राइफल और हरियाणा पंजीकरण के हथियार जब्त किया गये है।

    ज्योति रंधावा के साथ उनके एक साथी को भी गिरफ्तार किया गया है,  जिसकी पहचान महेश विराजदार के रूप में हुई। इन दोनो को दुधवा टाइगर रिजर्व संरक्षित क्षेत्र में, कतर्नियाघाट के मोतीपुर रेंज के पास वन-विभाग अधिकारी द्वारा गिरफ्तार किया गया है। उनके पास जंगली सुअर और जंगली मुर्गी की खाल भी मिली थी। रंधावा के खिलाफ पूछताछ और आगे की कानूनी कार्रवाई की शुरुआत कतर्नियाघाट डीएफओ द्वारा की जा रही है।

    रंधावा को 2004 से 2009 के बीच कई बार आधिकारिक वर्ल्ड गोल्फ रैंकिंग में शीर्ष 100 में स्थान दिया गया था।

    रंधावा 1994 में पेशेवर बने। उन्होंने एशियन टूर और यूरोपियन टूर में भाग लिया। 2002 में, वह एशियाई टूर मनी सूची में शीर्ष स्थान पर रहे। यूरोपीय टूर पर उनका सबसे अच्छा समापन 2004 के जॉनी वॉकर क्लासिक में दूसरे स्थान पर है।

    रंधावा का विवाह अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह के साथ हुआ। उनके बेटे का नाम जोरावर रंधावा है। अप्रैल 2014 में इस जोड़े का तलाक हो गया और उनके बेटे की जिम्मेदारी चित्रांगदा को दे दी गई।

    नानापारा-लखीमपुर हाईवे के पास गोल्फ खिलाड़ी ज्योति रंधावा का फार्महाउस है। वह वहा अपने दोस्तो के साथ आना जाना करते रहेते थे। वह इस बार मंगलवार को यह रहने के लिए आए थे। फिर बुधवार सुबह अपने साथी महेश विराजदार के साथ वह  कतर्नियाघाट जंगल मे शिकार के लिए गए थे। जहां उन्हे वन अधिकारियो ने हथियार एक जंगली सुअर की खाल और एक जंगली मुर्गी सहित गिरफ्तार किया गया।

    By अंकुर पटवाल

    अंकुर पटवाल ने पत्राकारिता की पढ़ाई की है और मीडिया में डिग्री ली है। अंकुर इससे पहले इंडिया वॉइस के लिए लेखक के तौर पर काम करते थे, और अब इंडियन वॉयर के लिए खेल के संबंध में लिखते है

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *