Fri. Sep 20th, 2024
    शेयर बाजार

    अपडेट 4:10 PM

    बाज़ार में कई दिनों से लगातार हो रही गिरावट आज बाज़ार बंद होने तक थमती हुई नज़र आई है। इसी के साथ अब बाज़ार में कुछ सुधार देखने को मिला है।

    सेंसेक्स 0.25% ऊपर उठकर 97.39 अंकों की मजबूती के साथ 34474.38 अंकों पर पहुँच गया है। शुक्रवार को सेंसेक्स 34376.99 अंकों पर बंद हुआ था।

    इसी के साथ निफ्टी में 0.31% का सुधार देखने को मिला, जिसके बाद निफ्टी 31.60 अंक मजबूत होकर 10348.05 अंकों पर बंद हुआ है। शुक्रवार को निफ्टी बाज़ार में 10316.45 अंकों के साथ बंद हुआ था।


    शेयर बाजार में पिछले सप्ताह निराशाजनक माहौल के बाद इस सप्ताह भी खबर अच्छी नहीं है। आज सोमवार को सप्ताह के पहले दिन ही निवेशक निराश और हताश हो गए हैं।

    सुबह 200 पॉइंट नीचे खुलने के बाद सेंसेक्स दोपहर 2:30 बजे तक लगभग 350 पॉइंट नीचे गिर गया है।

    इसके अलावा निफ्टी में भी गिरावट देखि गयी, जिसके बाद यह नीचे गिरकर 10,200 के आसपास पहुँच गया है।


    बीते शुक्रवार 34376.99 अंकों पर बंद होने वाला सेंसेक्स आज सुबह शेयर बाजार खुलते ही 0.76 प्रतिशत की गिरावट दर्ज़ करते हुए 262.30 अंक डूब गया। सेंसेक्स आज 34412.36 अंकों पर खुला था, लेकिन ये बढ़त ज्यादा टिक न सकी।

    बाज़ार खुलने के साथ 10310.15 अंकों पर खुलने वाले निफ्टी को जल्द ही 0.80 प्रतिशत की गिरावट के साथ ही 82.35 अंकों का नुकसान उठाना पड़ा जिसके बाद 10,234.10 अंकों पर पहुँच गया।

    बीते शुक्रवार जहां बीएसई सेंसेक्स 34376.99 अंकों पर बंद हुआ था, वहीं एनएसई निफ्टी 10316.45 अंकों पर आकर बंद हुआ था।

    बीते गुरुवार हुई आरबीआई की द्विमासी बैठक में आरबीआई द्वारा लिए गए रेपो रेट को सामान रखने की रणनीति से बन्ज़ को उम्मीदों को झटका लगा था, व इसी के साथ बाज़ार ने बहुत बड़ा नुक्सौठाया था।

    एक ओर जहां रुपया 74 के आंकड़े को पार कहीं गया था, वहीं दूसरी ओर निवेशकों के भी करीब 3 लाख करोड़ रुपये डूब गए थे।

    शुक्रवार को सप्ताह के अंत तक सेंसेक्स को 792.17 अंकों का नुकसान झेलना पड़ा था वहीं दूसरी ओर निफ्टी भी 282.80 अंकों के नुकसान पर थी।

    हालाँकि बाज़ार के ऐसे हालातों के बाद घरेलू निवेशकों ने बाज़ार में निवेश करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। घरेलू निवेशकों ने इस स्थिति को भापते हुए बाज़ार में 1902 करोड़ रुपये का निवेश कर डाला है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *