Tue. Apr 30th, 2024
    डोनाल्ड ट्रम्प भारत

    संयुक्त राष्ट्र की 73 वीं सभा को दूसरी दफा सम्बोधित करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत की प्रशंसा की। उन्होंने कह भारत ने लाखों लोगों को गरीबी के कुचक्र से मुक्त किया है।

    उन्होंने कहा भारत एक मुक्त समाज है जिसने लाखों लोगो को गरीबी के निचले स्तर से उठाकर माध्यम वर्ग की श्रेणी में ला खड़ा किया है। उन्होंने 35 मिनट के सम्बोधन में कहा कि दशकों का इतिहास उन्हें संयुक्त राष्ट्र के इस विशाल भवन से मालूम हुआ है।

    उन्होंने कहा कि सभी राष्ट्रों के प्रमुख यहां अपने देश की चुनौतियों से अन्य सभी को अवगत कराने आये हैं। उन्होंने कहा इन सम्बोधनों के दौरान सभी के मन में भिन्न विचार आते हैं, कई सवाल उठते है। समस्त विश्व आने वाली पीढ़ी के लिए किस तरीके की दुनिया छोड़कर जायेंगा।

    उन्हें विरासत में कैसा राष्ट्र सौपेंगे। उन्होंने कहा कि उनका मन करता है कि आज विभिन्न विविधताओं के लोगों को संयुक्त राष्ट्र के सभागार में एकत्रित कर ले जो इस मंच पर खड़े हो और यूएन में अपने देश का प्रतिनिधित्व कर सके।

    अमेरिकी राष्ट्रपति ने ख़ुशी के भाव से कहा वाकई इसमें कुछ ख़ास तो है, वाकई इतिहास बहुत महान है। उन्होंने सऊदी अरब में हो रहे सुधारों और पवित्र देश इजराइल के आज़ादी के सात दशक पूरे होने पर गौरवान्वित जश्न कि सराहना की।

    डोनाल्ड ट्रम्प भारत से नजदीकी सम्बन्ध सुधारना चाहते हैं। व्यापार शुल्क के कारण दोनों देशो के रिश्ते में खटास आ गयी थी और साथ ही वह भारत के ईरान से तेल व रुस से लड़ाकू विमान खरीदने से भी नाराज है।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *