Tue. Apr 30th, 2024
    भारत की डोकलाम में बड़ी जीत

    डोकलाम में भारत और चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद ने आज बड़ा मोड़ ले लिया है। चीन की सेना ने पीछे लौटने का फैसला कर लिया है। चीनी सरकार की और से जारी की गयी एक रिपोर्ट के मुताबिक चीनी सेना 100 मीटर पीछे हटने को तैयार है। हालाँकि भारतीय सेना ने चीन को 250 मीटर पीछे हटने को कहा है। चीन ने इससे पहले कल भारत को युद्ध की धमकी देते हुए कहा था कि भारत के खिलाफ युद्ध की उलटी गिनती शुरू हो गयी है।

    आपको बता दें कि भारत और चीन के बीच पिछले करीबन 50 दिनों से सीमा पर विवाद जारी है। आये दिन दोनों देशों की और से बयान दिए जा रहे हैं। चीन ने कई बार युद्ध की धमकी भी भारत को दी है। इसके बावजूद भारतीय सेना ने पीछे हटने से इंकार कर दिया था। भारत इस विवाद को शांति-वार्ता से सुलझाना चाहता था। इसके लिए भारतीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने भी चीन का दौरा किया था। चीन पर बढ़ते दबाव को देखकर आखिरकार चीन ने पीछे हटने का फैसला कर लिया है।

    इससे पहले चीनी सेना ने भारतीय सेना पर दबाव बनाने के लिए आखिरी प्रयास किया। चीन ने करीबन 800 सैनिकों को बॉर्डर पर तैनात कर दिया था। इस कदम के जरिये चीन भारत पर दबाव बनाना चाहता था और उन्हें पीछे जाने पर विवश कर देना चाहता था।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।