Sun. May 5th, 2024
    मुंबई

    मुंबई को भारत की आर्थिक नगरी माना जाता है। मुंबई में बिजनेस व अरबपति लोगों का वर्चस्व अधिक बना रहता है। मुंबई की लाइफस्टाइल भी अन्य शहरो की तुलना में काफी उच्च स्तर की मानी जाती है। अब भारत के मुंबई शहर को दुनिया के सबसे अमीर शहरो की सूची में 12 वें स्थान पर रखा गया है।

    न्यू वर्ल्ड वेल्थ की एक रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई शहर जो कि भारत का आर्थिक केंद्र है, विश्व स्तर पर 12 वां सबसे धनी शहर माना जाता है। देश की वित्तीय राजधानी मुंबई को भारत का सबसे अमीर शहर का दर्जा दिया गया है।

    950 बिलियन डॉलर( करीब 61 लाख करोड रूपये) की कुल संपत्ति के साथ मुंबई को दुनिया के टॉप-15 शहरों की सूची में शामिल किया गया है। 3 खरब डॉलर ( 193 लाख रूपये) के साथ न्यूयॉर्क शहर को दुनिया का सबसे अमीर शहर माना गया है।

    मुंबई के बाद टोरंटो (944 बिलियन डॉलर), फ्रैंकफर्ट (912 बिलियन डॉलर) और पेरिस ( 860 बिलियन डॉलर) के साथ क्रमशः 13,14 व 15 वें नंबर पर आते है। कुल संपत्ति में किसी शहर में रहने वाले लोगों की निजी तौर पर की गई कमाई को इसमें शामिल किया गया है।

    हालांकि, सरकारी निधियों को इन आंकड़ों से बाहर रखा गया है। अरबपतियों की आबादी की बात करे तो मुंबई दुनिया के टॉप-10 शहरों में आता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मुंबई शहर में करीब 28 अरबपति रहते है जिनकी संपत्ति 1 अरब डॉलर से अधिक है।

    रिपोर्ट में बताया गया है कि मुंबई में स्थित बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज दुनिया का 12 वां सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज है। वहीं  शहर के प्रमुख उद्योगों में वित्तीय सेवाओं, रियल एस्टेट और मीडिया शामिल है।