Sun. Oct 6th, 2024

    गणतंत्र दिवस से एक दिन पूर्व पद्म पुरस्कार 2021 की घोषणा की गई। पद्म पुरस्कार उन लोगों को दिए जाते हैं जो किसी भी क्षेत्र में कोई विशेष योगदान देते हैं। पद्म पुरस्कारों की तीन श्रेणियां होती हैं, जिनमें पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री होता है। इन पुरस्कारों की अपनी गरिमा होती है और यह भारत सरकार द्वारा बहुत ही चुने हुए और उत्कृष्ट लोगों को दिया जाता है।

    पद्म विभूषण असैनिक क्षेत्रों में बहुमूल्य योगदान के लिए दिया जाता है। साल 2021 में शिंजो आबे को जन सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यो के लिए पद्म विभूषण का सम्मान दिया गया। डॉक्टर बेल्ले मोनप्पा हेगडे, नरेंद्र सिंह कपानी, मौलाना वहीदुद्दीन खान, बीबी लाल, सुदर्शन साहू को यह पुरस्कार मिला। वहीं एसपी बालासुब्रमण्यम को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

    इसके बाद पद्मभूषण सम्मान देश का तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान माना जाता है। यह उसे दिया जाता है जिसने देश के लिए बहुमूल्य योगदान दिया हो। इस साल यह सम्मान कृष्णन नायर शांताकुमारी, चंद्रशेखर कंपारा, सुमित्रा महाजन, तरलोचन सिंह, रजनीकांत देवदास श्रॉफ आदि को मिला। वहीं केशुभाई पटेल, रंजन गोगोई व रामविलास पासवान को मरणोपरांत यह सम्मान दिया गया।

    पद्म श्री सम्मान गुलफाम अहमद, रामास्वामी अन्नावरापू, राधेश्याम बरले, बिजोय चक्रवर्ती आदि को मिला। वहीं जगदीश चौधरी, महेश और दिनेश भाई कनोडिया, चमनलाल सप्रू, पी सुब्रमण्यम आदि को मरणोपरांत यह सम्मान दिया गया। पद्म पुरस्कारों की अपनी एक गरिमा और एक पहचान होती है। ये सम्मान देश के राष्ट्रपति द्वारा दिया जाता है। कुछ समय पहले तक देखा जाता था कि बॉलीवुड की हस्तियों को भी बड़ी संख्या में पद्म पुरस्कार मिलते थे। लेकिन पिछले कुछ सालों से यह ट्रेंड बदलता नजर आ रहा है। अब देश में जमीनी स्तर पर जो लोग काम कर रहे हैं, और वाकई समाज सेवा में अपना कोई योगदान दे रहे हैं, उनको भी ये सम्मान मिलने लगा है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *