Mon. Oct 7th, 2024
    संयुक्त अरब अमीरात

    संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में दुनिया की सबसे बड़ी जिपलाइन की शुरूआत आज से की गई है। जिपलाइन को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा प्रमाणित भी कर दिया गया है। यूएई की ये जिपलाइन दुनिया भर के रोमांचित लोगों व पर्यटकों को बेहद आकर्षित करने वाली है। इसे दुबई में नहीं बनाकर ओमान सीमा के पास रास अल खैमाह क्षेत्र मे बनाया है। देश की सबसे ऊंचे पर्वत चोटी जेबेल जैस पर इसकी शुरुआत की गई है।

    दुनिया की सबसे लंबी जिपलाइन की प्रमुख खासियत-

    • इसकी लंबाई 2.8 किलोमीटर होगी।
    • ऊंचाई पर स्थित इस जिपलाइन में सालभर में एक लाख लोगों को संभाले जाने की आवश्यकता है।
    • संयुक्त अरब अमीरात के सबसे बड़े पर्वत शिखर में यात्रियों को ये जिपलाइन 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ले जा सकेगा।
    • इस जिपलाइन की खास बात यह है कि इसका उपयोग लेने वाले रोमांचित यात्रियों की उम्र पर कोई प्रतिबंध नहीं है।
    • जिपलाइन पर जाने वाले राइडर की न्यूनतम ऊंचाई 1.22 मीटर होनी चाहिए और वजन 150 किलोग्राम से अधिक नहीं होना चाहिए।

    ये जिपलाइन उन लोगों के लिए जो एडवेंचर का शौक रखते है। दुनिया के कई देशों अबू धाबी व दुबई के पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए इस जिपलाइन की शुरूआत की गई है। जानकारी के अनुसार इसे दुनिया का सबसे लंबा रोमांचक जिपलाइन माना गया है।

    जिन लोगों की आसमान में चिडिया की तरह उडने का शौक है वो इस जिपलाइन का आनंद ले सकते है। यूएई के नाम अन्य रिकॉर्ड भी दर्ज है। विश्व की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा व सबसे लंबा होटल सहित कई शानदार रिकॉर्ड यूएई के नाम पर बने हुए है।