Thu. Oct 10th, 2024

    ओडिशा में गुरुवार को स्वतंत्रता सेनानियों- नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी 123वीं जयंती और वीर सुरेंद्र साई को उनकी 211वीं जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि दी गई। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मस्थान कटक में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल ने भी बोस को पुष्पांजलि अर्पित की।

    मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, “ओडिशा के बहादुर बेटे, महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। उन्हें उनके अदम्य साहस, बहादुरी और देशभक्ति के लिए याद किया जाता है।”

    वीर सुरेंद्र साई को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वाधीनता संग्राम में उनकी लड़ाई और आदिवासियों के अधिकारों को उनका सुरक्षा प्रदान करना लोगों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।

    नेताजी का जन्म सन 1897 में इसी दिन कटक में हुआ था और सुरेंद्र साई का जन्म भी इसी दिन सन 1809 में संबलपुर के गांव ख्िंाडा में हुआ था।

    आज जब पूरा देश नेताजी को उनकी जयंती पर याद कर रहा है, तो रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने भी इस महान स्वतंत्रता सेनानी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए पुरी के समुद्र तट पर अपने छात्रों द्वारा बनाई गए एक कलाकृति प्रस्तुत की।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *