Mon. Sep 30th, 2024
    मानिक सरकार

    यह बात तो हम सब जानते है कि हमारे राजनेताओं के पास अथाह संपत्ति है, जिसे प्रदर्शित करने में उन्हें कोई हिचक नही है। हालांकि, सारे नेताओं को एक ही आँख से नही देखा जा सकता।

    भ्रष्ट नेताओं की जमात मे एक नेता ऐसे भी है जो ईमानदारी का तमगा बड़े गर्व से लिए घुमते है। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री मानिक सरकार ऐसे ही एक नेता है या शायद एक ही ऐसे नेता है।

    क्या आप मानेंगे कि किसी भारतीय नेता के पास सिर्फ 3,930 रूपए हो? शायद नही। अगर सरकारी दस्तावेजों की माने तो त्रिपुरा के मुख्यमंत्री की कुल संपत्ति 3,930 है।

    सोमवार को, जब सरकार आगामी त्रिपुरा में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पर्चा दाखिल करने गए थे तब इस तथ्य का खुलासा हुआ। मानिक सरकार के पास 1,520 रूपए और उनके बैंक में 2,410 रूपए है।

    उनके पास और कोई जमापूंजी नही है। आजतक मुख्यमंत्री ने इनकम टैक्स रिटर्न फाइल नही किया, क्योंकि उनकी आय टैक्स देने के लिए काफी कम है।

    त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के तौर पर अपने वेतन को वह, पार्टी फंड मे दान कर देते है। वह लेफ्ट की कम्युनिस्ट पार्टी आॅफ इंडिया(मार्क्सवादी)(सीपीआई-एम) से ताल्लुक रखते है। हालांकि उन्हें उनकी पार्टी की ओर से 5,000 रूपए भत्ता मिलता है।

    उनके पास कोई भी खेतिहर जमीन या पुश्तैनी प्रॉपर्टी नही है। वह राज्य की राजधानी, अगरतला के सरकार के मुख्यमंत्री आवास में रहते है।

    उनकी पत्नी पंचाली भट्टाचार्य, एक रिटायर्ड केंद्र सरकारी मुलाजिम है। पंचाली के पास 20,140 रूपए कैश और 1,24,101 एवं 86,47,378 रूपए दो बैकों मे जमा है। उनके पास 20 ग्राम सोना और फिक्स्ड डिपॉजिट है, जो 2.5 लाख के हैं।