Fri. Jul 5th, 2024

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जम्मू एवं कश्मीर राज्य इकाई के अध्यक्ष पद के लिए रविंद्र रैना को चुना है। पार्टी ने संगठनात्मक चुनाव के बाद बुधवार को उनके नाम की आधिकारिक घोषणा की। रविंद्र रैना को मई 2018 में पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया था।

    अब उन्हें विधिवत तीन साल के लिए चुना गया है। जम्मू-कश्मीर में संगठननात्मक चुनाव के पर्यवेक्षक और पार्टी के महासचिव पी. मुरलीधर राव ने कहा, “जम्मू-कश्मीर के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में चुने जाने पर रविंद्र रैना को शुभकामनाएं देता हूं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में भाजपा प्रदेश में सफलता की नई ऊंचाइयों तक जाएगी।”

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *