Sun. Sep 29th, 2024

    पंजाब और हरियाणा के मैदानी इलाकों में धूप निकलने के बावजूद पछिले 24 घंटों में शीतलहर जारी है और पंजाब के हलवारा कस्बे में शुक्रवार को तापमान घटकर 0.3 डिग्री सेल्सियस हो गया। मौसम विभाग के अनुसार, कई स्थानों पर घना कोहरा रहा, खासकर राजमार्गो के आसपास घना कोहरा देखने को मिला।

    अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से पांच डिग्री कम था।

    हरियाणा के हिसार और नारनौल में क्रमश: 1.1 डिग्री और 1.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

    चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि गुरुवार को 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

    पंजाब और हरियाणा में अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।

    पंजाब के पवित्र शहर अमृतसर और औद्योगिक हब लुधियाना का तापमान क्रमश: तीन डिग्री और 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 13 जनवरी को दोनों राज्यों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *