Sun. Sep 29th, 2024

    बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में हल्के बादल छाए हुए हैं तथा चल रही ठंडी हवाओं के कारण गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पटना का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, भागलपुर का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस, वहीं गया का 9.7 डिग्री और पूर्णिया का 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान बिहार के कई हिस्सों में हल्की बारिश होने का अनुमान है। राज्यभर में ठंडी हवाओं का असर दिखेगा। मौसम विभाग के अनुसार ठंडी हवाओं के चलने के कारण रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी जा सकती है।

    इस बीच, पिछले 24 घंटे के दौरान भागलपुर में 3.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *