Mon. Sep 30th, 2024

    उत्तर प्रदेश की राजधानी के आस-पास के क्षेत्रों में सुबह से बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आज पूरे प्रदेश में हल्की बारिश के आसार जाताए हैं। बुधवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बादल छाए रहेगें। गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

    उत्तरी-पश्चिमी की बजाय दक्षिणी पूर्वी हवा चलने के कारण मौसम में बदलाव हुआ है। विभाग ने बताया कि अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान दोनों ही सामान्य से कुछ अधिक है। ऐसे में बुधवार को किसी भी समय बारिश होने की प्रबल संभावना बन रही है।

    बुधवार को कानपुर का न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस, वाराणसी का 11.8 डिग्री, आगरा का 13.0 डिग्री, बहराइच का 8.0 डिग्री और गोरखपुर का 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    वहीं, मंगलवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री रहा जबकि न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *