Tue. Oct 1st, 2024

    गोरखपुर के भाजपा विधायक राधा मोहन दास अग्रवाल ने 27 दिसंबर को बाल दिवस के रूप में मनाए जाने का प्रस्ताव दिया है। 27 दिसंबर गुरु गोबिंद सिंह के चार बच्चों का शहीदी दिवस है। बाल दिवस 14 नवंबर को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर मनाया जाता है।

    भाजपा विधायक ने कहा कि गुरु गोबिन्द सिंह के चार पुत्रों अजीत सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह तथा फतेह सिंह 27 दिसंबर को शहीद हुए थे। अजीत सिंह और जुझार सिंह युद्ध के मैदान में मारे गए थे, तथा सात वर्षीय जोरावर सिंह और पांच वर्षीय फतेह सिंह को औरंगजेब ने जिन्दा दीवारों में चुनवा दिया था।

    अग्रवाल ने कहा कि इससे बड़ी कोई शहादत नहीं हो सकती।

    उन्होंने कहा, “बाल दिवस वास्तव में 27 दिसंबर को होना चाहिए, जो बच्चों को प्रेरणा देगा, जबकि 14 नवंबर को नेहरू की जयंती के रूप में मानाया जा सकता है।”

    इस बीच अपने फेसबुक पेज पर अग्रवाल ने यह भी कहा कि सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के तौर पर नहीं नियुक्त किया जाए तो बेहतर होगा। अग्रवाल ने ऐसा रावत की नेताओं व नेतृत्व पर टिप्पणी के मद्देनजर कहा।

    विधायक ने कहा कि सेना प्रमुख की टिप्पणी रक्षा सेवाओं के नियमों के खिलाफ है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *