Thu. Oct 30th, 2025

झारखंड विधानसभा चुनावों के रुझान जैसे-जैसे सामने आ रहे हैं, सोशल मीडिया पर यूजर्स इस बारे में अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हैशटैग इलेक्शन रिजल्ट्स ट्विटर पर 12.2 के ट्वीट्स के साथ ट्रेंड कर रहा है। वहीं झारखंड असेम्बली पोल्स 28.1 के ट्वीट्स के साथ बढ़त बनाए हुए है।

चुनाव आयोग के अनुसार, 81 सीटों वाली झारखंड विधानसभा में भाजपा 28 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का महा गठबंधन 41 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

लोग इस बात के कयास लगा रहे हैं कि कौन राज्य में सरकार बनाने का कार्य करेगा।

एक यूजर ने लिखा, “झारखंड के बारे में अधिक नहीं जानता, लेकिन वहां के लोग जानवर दिमाग और पूरी तरह राष्ट्रविरोधी प्रतित होते हैं।”

दूसरे ने लिखा, “भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) का घमंड टूटते हुए देखकर अच्छा लगा। वह अपने अहंकार, भ्रष्टाचार और कट्टरवाद के चलते हारी है।”

अन्य ने लिखा, “झारखंड में कांग्रेस कहां है?”

एक और ने कहा, “ऐसा नहीं है कि सिर्फ अर्बन नक्सल सीएए का विरोध कर रहे हैं, लेकिन ग्रामीण नक्सल ने भी इसे नकार दिया है।”

एक अन्य ट्विटर यूजर ने कहा, “झामुमो-कांग्रेस ने बहुमत के मार्क को पार कर लिया है, झारखंड में सरकार बनाने के लिए तैयार है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *