Thu. May 2nd, 2024

    तेलंगाना की राजधानी के निकट शादनगर कस्बे में अज्ञात व्यक्तियों ने एक पशुचिकित्सक युवती की हत्या आग लगाकर कर दी। उसका जला शव गुरुवार को पाया गया। प्रियंका रेड्डी का झुलसा हुआ शव रंगा रेंड्डी जिले के शादनगर कस्बे के निकट चतनपल्ली पुल पर पाया गया।

    प्रियंका रेड्डी शादनगर के अपने घर से कोल्लूरू गांव में एक पशु चिकित्सालय में अपने ड्यूटी के लिए निकली थी। प्रियंका ने बुधवार को अपनी बहन को कॉल कर कहा कि उसका दोपहिया वाहन घर लौटने के दौरान टूट गया है।

    प्रियंका ने अपनी बहन से कहा कि वह डरी हुई है।

    जब प्रियंका के परिवार ने बाद में उससे संपर्क करने की कोशिश की तो उसका मोबाइल फोन बंद पाया गया।

    पुलिस ने कहा कि एक महिला का झुलसा हुआ शव पुल के पास पाया गया है। उसकी उम्र 20 से 25 के बीच है। श्रीधर रेड्डी ने अपने बेटी के तौर पर प्रियंका के शव की पहचान की है।

    वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए और सुराग के लिए पास के टोल गेट के सीसीटीवी फुटेज की स्कैनिंग कर रहे हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *