Tue. Apr 30th, 2024
    चीन

    चीन ने दुनिया का सबसे लंबे कांच का पुल तैयार किया है। चीन के हेबई प्रांत के शिजियाझुआंग शहर में स्थित ये कांच का पुल 488 मीटर लंबा और दो मीटर चौडा है। यह कांच का पुल दो खड़ी चट्टानों के बीच घाटी से 218 मीटर ऊपर स्थित है। यह पुल पारदर्शी ग्लास के 1077 कांच से बना हुआ है।

    पुल की लोकप्रियता पहले दिन से ही देखने को मिली। स्थानीय स्त्रोत के मुताबिक पहले दिन 3 लाख से ज्यादा लोग इस पुल का आनंद लेने पहुंचे। लोगों नें यहाँ तस्वीरें ली और घंटों मौज-मस्ती की।

    इस पुल को बनाने में प्रयोग हुए कांच को काफी मजबूत माना जा रहा है। प्रत्येक कांच चार सेंटीमीटर मोटा है। इस पुल में उपयोग किए गए कांच का कुल वजह 70 मीट्रिक टन है। हवा में स्थित इस पुल को इस तरीके से बनाया गया है कि जब कोई यात्री यहां से चलेगा तो पुल थोड़ा सा झुकाव में रहेगा।

    चीन के हेबई प्रांत में बने इसे पुल को दुनिया का सबसे लंबा व ऊंचा कांच का पुल माना जा रहा है। इस पुल का निर्माण स्थानीय पर्यटन कंपनी हेबई समूह ने किया है। हेबई समूह के मुताबिक इस पुल को दर्शकों के बीच रोमांच पैदा करने के लिए बनाया गया है।

    जानकारी के अनुसार ये पुल करीब 2000 लोगों का वजन सहन कर सकता है। लेकिन एक बार में केवल 500 लोग ही इस पुल पर चल सकते है। कहा जा रहा है कि कांच के इस पारदर्शी पुल पर हर कोई नहीं चढ़ सकता है। इस पुल पर जाने के लिए साहसी दिल होना चाहिए। कांच का ये पुल काफी ऊंचाई पर स्थित है।

    चीन

    पहले दिन 3 लाख लोग पहुंचे पारदर्शी कांच के पुल को देखने

    जानकारी के मुताबिक दुनिया के सबसे ऊंचे व लंबे कांच के पुल को देखने के लिए करीब 3 लाख लोग पहने दिन पहुंचे। इन लोगों में सभी उम्र के व्यक्ति, बच्चे व महिलाएं शामिल थी।

    आम जनता के लिए इस पुल को खोलते ही लोगों में रोमांच साफ देखा जा रहा था। कहा जा रहा है कि चीन ने पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए इस पुल का निर्माण किया है। चीन का मानना है कि बहुत जल्द इस पुल को पर्यटकों के लिए भी खोल दिया जाएगा।