Fri. Sep 20th, 2024
    india_china_BHc5UU1

    चीन जल संसाधन मंत्रालय ने गुरूवार को कहा कि “अगर भारत और चीन को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए तभी  ब्रह्मपुत्र नदी के बढ़ते जलस्तर पर नियंत्रण के लिए एक यंत्र की तलाश की जा सकती है।”

    विज्ञान और तकनीक सहयोग के अंतरराष्ट्रीय विभाग, जल संसाधन मंत्रालय के सलाहकार यू क्सिन्ग्जुन ने कहा कि “ब्रह्मपुत्र नदी में बाढ़ के खतरे का प्रमुख कारण उसे नियंत्रण करने वाले किसी यंत्र की मौजूदगी है। यह बेहद चुनौतीपूर्ण है लेकिन अगर भारत और चीन मिलकर कार्य करे तो इस समस्या का समाधान संभव है।”

    चीन ने कहा कि “ब्रह्मपुत्र नदी से सटे बाढ़ प्रभावित इलाके में जल नियंत्रण परियोजनाओं की कमी के कारण यह समस्या है। साल 2006 से ट्रांस बॉर्डर रिवेर्स पर भारत- चीन एक्सपर्ट लेवल मैकेनिज्म की 12 बैठके आयोजित हो चुकी है।”

    उन्होंने कहा कि “पारिस्थितिकी तंत्र के साथ ही जल संसाधन का संरक्षण और जल के इस्तेमाल के तरीके पर हमारे मुख्य फोकस है। ताकि दोनों देशो की नदियों का जल का सतत विकास हो सके।”

     

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *