Wed. Aug 6th, 2025
'नच बलिए 9' फेम मधुरिमा तुली ने अपने पूर्व प्रेमी विशाल आदित्य सिंह के साथ मनाया जन्मदिन

मधुरिमा तुली जो इन दिनों टीवी रियलिटी शो ‘नच बलिए 9‘ में अपने पूर्व प्रेमी विशाल आदित्य सिंह के साथ नजर आती हैं, उन्होंने सेट पर ही अपना जन्मदिन मनाया है। उनके साथ इस जश्न में बाकि प्रतियोगी जोड़ियां भी दिखाई दे रही हैं। अभिनेत्री ने इस जश्न का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है जिसमे वह अपने बलिए विशाल के चेहरे पर केक लगाती हुई दिख रही हैं, और फिर बाद में सब फिर विशाल को चिढ़ाने लगते हैं।

वीडियो के साथ मधुरिमा ने कैप्शन में लिखा-“मेरा जन्मदिन इतना खास बनाने के लिए धन्यवाद दोस्तों। ये मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मुझे हमेशा अपने जन्मदिन वाले दिन काम करना अच्छा लगता है। ये उनमे से बेस्ट था। ‘नच बलिए 9’ की टीम को इसे इतना खास बनाने के लिए धन्यवाद।”

https://www.instagram.com/p/B1YSpPIAYRY/?utm_source=ig_web_copy_link

इस दौरान, शो में मधुरिमा और विशाल की जोड़ी बहुत हंगामा खड़ा कर रही है। दोनों को अक्सर मंच पर लड़ते हुए देखा गया है। दोनों की मुलाकात टीवी शो ‘चंद्रकांता’ के सेट पर हुई थी जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। पिछले साल दोनों का ब्रेक-अप हो गया था और तभी से ये दोनों एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन बने हुए हैं। शो में भी दोनों की तकरार रोजाना देखने को मिलती है।

हाल ही में, बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में, दोनों ने एक-दूसरे पर इलज़ाम लगाया। जबकि विशाल ने खुलासा किया कि मधुरिमा उनके रिश्ते में अपमानजनक थी, अभिनेत्री ने कहा कि वह अपने प्रति विशाल के क्रूर व्यवहार को देखकर हैरान है। दोनों ने ये भी स्पष्ट किया कि वह केवल पेशेवर प्रतिबद्धता के रूप में शो में हिस्सा ले रहे हैं और उनका साथ आने का कोई इरादा नहीं है।

 

 

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *