Thu. Jul 24th, 2025
    manohar lal khattarहरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर

    चंडीगढ़, 19 अगस्त (आईएएनएस)| हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने सोमवार को यमुनानगर जिले में बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। हथिनीकुंड बराज से ज्यादा पानी छोड़े जाने से जिले के करीब एक दर्जन गांवों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई।

    अधिकारियों ने बताया कि यमुना नदी का जलस्तर काफी बढ़ जाने पर तटीय इलाकों को खाली करवाने का काम शुरू कर दिया गया है।

    प्रदेश में बाढ़ के कारण अब तक किसी की जान जाने की रिपोर्ट नहीं मिली है।

    गांव के लोग अपने मकानों की छतों पर शरण लिए हुए हैं। निवासियों की शिकायत है कि उनके परिवारों के लिए भोजन और मवेशियों के लिए चारे की कोई व्यवस्था नहीं है।

    सरकार ने यमुनानगर, करनाल, पानीपत और सोनीपत जिलों में हाई अलर्ट जारी किया है।

    उधर, मौसम विज्ञान विभाग ने चंडीगढ़ में बताया कि हरियाणा के पड़ोस में स्थित पहाड़ी राज्य में मानसून की स्थिति कमजोर पड़ गई है और हल्की फुल्की बारिश होने की संभावना है।

    By विकास सिंह

    विकास नें वाणिज्य में स्नातक किया है और उन्हें भाषा और खेल-कूद में काफी शौक है. दा इंडियन वायर के लिए विकास हिंदी व्याकरण एवं अन्य भाषाओं के बारे में लिख रहे हैं.

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *