Wed. May 22nd, 2024
    पाकिस्तान

    भारतीय उप उच्चायोग गौरव अहलुवालिया को पाकिस्तान को समन भेजा है और इसका कारण पाकिस्तान की लाइन ऑफ़ कंट्रोल पर भारत द्वारा संघर्षविराम का उल्लंघन है। भारत ने अधिकारिक बयान जारी कर इसकी सूचना दी थी।

    दक्षिण एशिया पर पाकिस्तान में डायरेक्टर जनरल मोहम्मद फैसल ने कथित वारदातों पर भारतीय उप उच्चायुक्त को तलब किया है। पाकिस्तान ने 22 और 23 जुलाई को एलओसी पर जम्मू कश्मीर के सुन्दरबानी इलाके पर संघर्षविराम का उल्लंघन किया है।

    इसके साथ ही मंगलवार को पूंछ जिले में कृष्णा घाटी, मंकोते और मेंधार क्षेत्रो का उल्लंघन किया है। भारतीय सेना के अनुसार, पाकिस्तान ने दोनों मौको पर छोटे हथियारों और मोर्टार शैल से बेजा गोलीबारी शुरू कर दी थी।

    भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर की सीमा पर गोलीबारी होती रहती है और दोनों देशों के बीच इसके लिए आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी रहता है।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *