Wed. Oct 2nd, 2024
    काबुल में धमाका

    काबुल यूनिवर्सिटी के नजदीक शुक्रवार को विस्फोट में दो लोगो की मृत्यु हो गयी है, जबकि 10 अन्य बुरी तरह जख्मी है। यह धमाका शहर के पुलिस डिस्ट्रिक्ट 3 इलाके में हुआ था। इस हमले में हताहत की पुष्टि अफगानिस्तान के सार्वजानिक स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता वहिदुल्लाह मायर ने दी थी।

    सूत्रों के मुताबिक, जब यह धमाका हुआ तो अधिक संख्या में छात्र यूनिवर्सिटी के बाहर इन्तजार कर रहे थे। चश्मदीदो के मुताबिक, धमाके के बाद दो वाहन आगजनी हो गए थे। अधिक जानकारी को साझा नहीं किया गया है। मामले की तफ्तीश की जा रही है।

    अफगानिस्तान में अभी संघर्ष का माहौल बना हुआ है जबकि अमेरिका के विशेष राजदूत जलमय खलीलजाद और तालिबानी विद्रोहियों के बीच बातचीत का सिलसिला जारी है।

    सोमवार को क़तर की राजधानी दोहा में आंतरिक अफगान वार्ता का आयोजन किया गया है। इस सम्मेलन का आयोजन संयुक्त रूप से जर्मनी और क़तर ने किया है।

    वार्ता के पहले दिन को दोनों पक्षों ने बेहद सकारात्मक करार दिया था हालाँकि इस वार्ता पर तालिबान द्वारा अंजाम दिए गए गज़नी प्रान्त में आतंकी हमले का साया जरूर था। इस हमले में आठ लोगो की मृत्यु हो गयी थी और 50 से अधिक लोग बुरी तरह घायल हो गए थे।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *