'बहू बेगम' अभिनेता अर्जित तनेजा: ऐसा किरदार निभा कर खुश हूँ जिसमे बहुत सारे शेड्स हैं

टेलीविजन अभिनेता अर्जित तनेजा आगामी शो रोमांटिक ड्रामा ‘बहू बेगम‘ में अजान अख्तर मिर्जा की भूमिका निभाते नजर आएंगे। बहरहाल, हैंडसम अभिनेता को लॉन्च पार्टी में काफी उत्साहित देखा गया। शो के बारे में बात करते हुए, अर्जित ने कहा, “मैं अज़ान की भूमिका निभाऊंगा, जो भोपाल के नवाब हैं। अज़ान अपनी गर्लफ्रेंड शायरा के साथ लंदन से लौटा है। दर्शक देखेंगे कि कैसे अज़ान, उसकी प्रेमिका शायरा और उसकी सबसे अच्छी दोस्त नूर कुछ मुद्दों के कारण एक बंधन (निकाह) में बंध जायेंगे।”

वह आगे कहते हैं, “मैं भाग्यशाली हूँ कि मैं एक ऐसा किरदार निभा रहा हूँ जिसमें बहुत सारे शेड्स हैं। मैं एक ऐसे शो का हिस्सा बनकर खुश हूँ, जिसमें एक अभिनेता को अलग-अलग दृश्य करने के लिए मिलते है।” अपनी ‘कुमकुम भाग्य’ की सह-कलाकार सुप्रिया शुक्ला के साथ पुनर्मिलन करने पर अर्जित उत्साहित थे। अभिनेता ने कहा, “यह शानदार लगता है कि वह भी शो का हिस्सा हैं और हम दोनों बहुत अलग भूमिकाएं निभा रहे हैं। मैं उन्हें 5 साल से जानता हूँ और मैं उनके साथ एक मजबूत बंधन साझा करता हूँ।”

https://www.instagram.com/p/BzubE4hhRBo/?utm_source=ig_web_copy_link

उन्होंने सह-कलाकार समिक्षा के साथ अपनी बॉन्डिंग के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, “समिक्षा के साथ मेरा बंधन हमारे ऑन-स्क्रीन बॉन्ड से काफी मिलता-जुलता है। उनके साथ काम करने में बहुत मजा आता है।”

https://www.instagram.com/p/BzVazVWhh9T/?utm_source=ig_web_copy_link

शो की पूरी कास्ट और क्रू ने भोपाल और बीकानेर की खूबसूरत लोकेशन पर कुछ एपिसोड शूट किए। ‘बहू बेगम’ की कहानी इस्लामिक संस्कृति और उनकी परंपरा को दर्शाता है। बहू बेगम रज़िया उर्फ सिमोन सिंह शाही मिर्ज़ा परिवार की मातृ प्रधान महिला हैं। भोपाल की रानी ने अपनी सद्भावना के साथ अपना राजवंश बनाया। रज़िया अपने बेटे अज़ान से प्यार करती है और उसकी दुनिया उसके इर्द-गिर्द घूमती है।

https://www.instagram.com/p/BzxA5hBhXTD/?utm_source=ig_web_copy_link

लंदन में पढ़ने वाले अज़ान की एक प्रेमिका है जिसका नाम शायरा है। दोनों शादी करने का फैसला करते हैं। अज़ान लंदन से लौटता है और रजिया अपने बेटे के आने से उत्साहित हो जाती है। वह उसकी शादी उसकी बचपन की दोस्त नूर से करवाने का फैसला करती है। अजान और नूर एक दूसरे के साथ एक मजबूत बंधन साझा करते हैं। नूर हमेशा से अज़ान की बेगम बनना चाहती थी। लेकिन अज़ान अपनी प्रेमिका शायरा के साथ घर लौटता है।

https://www.instagram.com/p/Bzkw-YMhu1O/?utm_source=ig_web_copy_link

अर्जित के अलावा, ‘बहू बेगम’ में समिक्षा जायसवाल, डायना खान, सिमोन सिंह, मोहम्मद नाज़िम, सुप्रिया शुक्ला, रेहान रॉय और आम्रपाली गुप्ता की प्रमुख भूमिकाएँ हैं। अर्जित, समिक्षा और डायना शो में मुख्य भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे।

 

 

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *