Sun. Sep 29th, 2024
    अमेरिका और चीन

    चीन के उप प्रधानमंत्री लिउ हे ने मंगलवार को अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि रोबर्ट लइतीज़ेर और ट्रेज़री सेक्रेटरी स्टीवन म्यूनिच से फ़ोन पर बातचीत की थी। एक वर्ष के व्यापार संघर्ष को खत्म करने के लिए दोनों पक्ष दोबारा बातचीत को बहाल करने के लिए रज़ामंद हुए हैं।

    फोन पर व्यापार वार्ता:

    चीनी वाणिज्य मंत्रालय के हवाले से सिन्हुआ न्यूज़ एजेंसी ने बताया कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की हाल ही में जापान के ओसाका में आयोजित जी-20 के सम्मेलन में मुलाकात हुई थी। दोनों पक्षों ने दोनों राष्ट्रपतियो की आम सहमति पर अपने विचारो को साझा किया था।

    शुल्क थोपने की जंग को खत्म करने के लिए डोनाल्ड ट्रम्प और शी जिनपिंग आधिकारिक तौर पर वार्ता को बहाल करने  रज़ामंद हुए थे। अतिरिक्त शुल्क लागू करने की यह जंग बीते वर्ष शुरू हुई थी। बीते वर्ष बुएनोस में जी-20 सम्मेलन के बाद दोनों देशों के बीच कई चरणों की मुलाकात हुई थी।

    इस पहले की दोनों पक्ष किसी आम सहमती पर पंहुच सकते, वार्ता ठप पड़ गयी थी। ट्रम्प ने चीन पर आखिरी वक्त पर पलटने का आरोप लगाया था। चीनी मंत्रालय ने बताया कि “मंगलवार को दोनों देशों के प्रमुख वार्ताकारो के बीच व्यापार वार्ता में वाणिज्य मंत्री ज्होंग शान भी शामिल थे।”

    हालाँकि पिछले हफ्ते जापान में जी 20 समिट के मौके पर हुई बैठक में ट्रम्प ने चीनी दूरसंचार दिग्गज हुआवेई नरम रुख अपनाने पर सहमती व्यक्त की थी। अमेरिकी कंपनी के अधिकारियों का दावा है कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है।

    चीन ने 60 अरब डॉलर के अमेरिकी उत्पादों पर अतिरिक्त शुल्क लगा दिया था जो 1 जून से प्रभावी होने थे। अमेरिका ने चीन के 200 अरब डॉलर के उत्पादों पर अतिरिक्त शुल्क बढ़ाने के निर्णय लिया था और बीजिंग ने इसका प्रतिकार किया है।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *