Sat. Jul 19th, 2025
एशियन गेम्स, क्रिकेट

नई दिल्ली, 8 जुलाई (आईएएनएस)| दिल्ली-एनसीआर में ग्रासरूट स्तर पर क्रिकेट को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता और प्रयास को आगे बढ़ाते हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ने फरीदाबाद में दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट अकादमी का दूसरा ब्रांच खोलने का फैसला किया है।

दिल्ली कैपिटल्स का पहला ब्रांच फरीदाबाद के ही अरावली स्कूल में संचालित हो रहा है। फरीदाबाद में खुलने वाला दूसरा ब्रांच सेक्टर-21 में स्थित ग्रामर स्कूल में स्थापित किया जाएगा।

इससे पहले, रविवार को सेक्टर-21 (फरीदाबाद) के होमरटोन ग्रामर स्कूल में एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया, जहां दिल्ली कैपिटल्स के कोचों ने युवा खिलाड़ियों और उनके परिजनों से मुलाकात की।

दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट अकादमी का नया ब्रांच पूरे साल काम करेगा,जहां सप्ताह में तीन दिन कोचिंग दी जाएगी। इस अकादमी में छह से 17 साल तक के बच्चों (लड़के और लड़कियों) को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें स्कूल तथा स्कूल से बाहर के क्रिकेट प्रेमी नामांकन करा सकते हैं।

रेलवे के लिए खेल चुके पूर्व रणजी खिलाड़ी प्रवीण भटनाकर कोचिंग सेशन का मार्गदर्शन करेंगे। अकादमी के बच्चों को दिल्ली कैपिटल्स स्कूल कप तथा दिल्ली कैपिटल्स यूथ कप सहित दिल्ली कैपिटल्स द्वारा आयोजित किए जाने वाले यूथ टूर्नामेंट्स में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।

साथ ही इन बच्चों को दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग स्टाफ और खिलाड़ियों से भी मिलने का मौका मिलेगा।

By पंकज सिंह चौहान

पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *