Tue. Oct 1st, 2024
    मौसम विभाग

    लखनऊ , 5 जुलाई (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ तथा इसके आसपास के इलाकों में सुबह से ही बादल छाए हैं। मौसम विभाग ने 24 घंटों के दौरान बारिश होने की संभावना जताई है। शुक्रवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

    मौसम विभाग के अनुसार, आसमान में छाए बादलों के कारण बारिश की संभावना बन रही है, मानसून के लिए उपयुक्त माहौल बन चुका है। पूर्व की तरफ से आ रही हवा की वजह से तापमान में कमी आई है, लेकिन उमस का असर अभी बना रहेगा। हालांकि, इस बार हल्की बारिश के साथ मानसून दस्तक देगा और झमाझम बारिश के लिए लोगों को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।

    शुक्रवार को कानपुर का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस, आगरा का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस, झांसी का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *