Fri. Sep 20th, 2024
    बादल clouds in hindi

    चंडीगढ़, 4 जुलाई (आईएएनएस)| चंडीगढ़ एवं इसके आस-पास के क्षेत्रों में गुरुवार सुबह मानसून-पूर्व की बारिश होने से स्थानीय लोगों को चिलचिलाती गर्मी से काफी राहत मिली।

    मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग ने कहा कि पंजाब और हरियाणा में मानसूनी बारिश 6-7 जुलाई को सक्रिय होगी।

    मानसून में देरी होने के कारण पंजाब और हरियाणा में ज्यादातर स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री ज्यादा तक बढ़ गया था। चंडीगढ़ में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री ज्यादा 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *