Wed. Jul 16th, 2025
मध्य प्रदेश: एक ही हफ्ते के अंदर हुई दुसरे भाजपा नेता की हत्या, शिवराज सिंह चौहान का कांग्रेस पर तीखा हमला

भोपाल, 3 जुलाई (आईएएनएस)| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समाज के हर वर्ग को अपने से जोड़ने की कोशिश में जुट गई है। पार्टी का उन वर्गो पर खास जोर है, जो अब तक पार्टी का वोट बैंक नहीं बन पाए हैं। पार्टी उन वर्गो तक पैठ बनाना चाह रही है, जहां अभी उसका जनाधार कमजोर है।

पूर्व मुख्यमंत्री और सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने हर वर्ग तक पहुंच बनाने की बात कही। चौहान ने बुधवार को महिला मोर्चा की बैठक में कहा, “लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की विजय विपक्षी दलों को हजम नही हो रही है।

यह विजय अभूतपूर्व है, लेकिन भाजपा के लिए सवरेत्तम आना अभी बाकी है। हमारा सवरेत्तम तब होगा जब हम केरल, आंध्र, तेलंगाना, ओडिशा और बंगाल जैसे राज्यों में अपनी सरकारें बनाएंगे। जब कश्मीर से कन्या कुमारी तक भाजपा का ध्वज लहराएगा।”

चौहान ने आगे कहा, “सदस्यता अभियान को संगठन पर्व के रूप में मनाकर पार्टी का विस्तार करना है। अपने पराक्रम और परिश्रम से समाज के हर वर्ग तक पहुंचकर नए सदस्य जोड़ने हैं।”

उन्होंने कहा, “सर्वव्यापी भाजपा, सर्वस्पर्शी भाजपा बनाने के लिए कलाकार, खिलाड़ी, साहित्यकार, समाजसेवी, अपने-अपने क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाले व्यवसाय एवं सरकार की योजनाओं से लाभार्थियों को पार्टी में जोड़कर संगठन का विस्तार करना है।”

पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सदस्यता प्रभारी डॉ. अरविन्द भदौरिया ने उम्मीद जताई कि महिला मोर्चा पिछली बार की तरह इस बार भी सदस्यता अभियान में रिकार्ड बनाएगा।

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लता ऐलकर ने कहा कि “सदस्यता अभियान के माध्यम से पार्टी को सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी बनाना है। जिन वर्गो और समाजों में पार्टी नहीं पहुंची है, वहां पर बहनों को ज्यादा ध्यान देना है। महिला मोर्चा प्रदेश में 10 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य पूरा करने में प्राणपण से जुट जाए।”

By पंकज सिंह चौहान

पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *