Sun. Sep 29th, 2024

    टोक्यो, 30 जून (आईएएनएस)| जापान 60 से अधिक सालों की सदस्यता के बाद रविवार को अंतर्राष्ट्रीय व्हेलिंग आयोग से अलग हो गया। जापान की योजना संरक्षणवादी समूहों व एंटी व्हेलिंग देशों की आलोचनाओं के बीच फिर से वाणिज्यिक रूप से व्हेल का शिकार शुरू करने की है।

    समाचार एजेंसी क्योदो की रिपोर्ट के मुताबिक, वाणिज्यिक रूप से व्हेल के शिकार को फिर से शुरू करने के लिए तीन दशकों की पैरवी के बाद जापान आईडब्ल्यूसी से बाहर हुआ है।

    यह साफ नहीं है कि व्हेल मांस की मांग में कोई वृद्धि हुई है या नहीं।

    वाणिज्यिक रूप से व्हेल के शिकार के जापान के नवीनतम प्रस्ताव को बीती सितंबर की वार्षिक बैठक के दौरान आईडब्ल्यूसी में अस्वीकार किए जाने के बाद जापान का यह फैसला आया है।

    जापान ने अंतर्राष्ट्रीय संगठन को छोड़ देने की धमकी दी थी जो व्हेल के शिकार के समर्थक व विरोधी राष्ट्रों में बंटा हुआ है।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *