Tue. Mar 4th, 2025

    नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)| कई देशों ने पर्यावरण के लिए बढ़ते खतरों से निपटने के लिए लगभग 1 अरब डॉलर के कार्यक्रमों और परियोजनाओं को मंजूरी दी है।

    इस सप्ताह वाशिंगटन में लगातार दो वैश्विक पर्यावरण सुविधा (सीईएफ) बैठकों में जलवायु परिवर्तन के अनुकूल पृथ्वी के सबसे कमजोर लोगों की मदद करने के लिए शनिवार को इसकी घोषणा की गई।

    जलवायु परिवर्तन के मामले में दुनिया के सबसे कमजोर देशों में भारत, 183 देशों की अंतर्राष्ट्रीय साझेदारी के दाता और जीईएफ निधियों का प्राप्तकर्ता दोनों है।

    नई परियोजनाएं कृषि में ‘परिवर्तनकारी बदलाव’ के उद्देश्य से 23.2 करोड़ डॉलर वाले एक महत्वाकांक्षी एकीकृत कार्यक्रम से जुड़ी हैं।

    56वीं जीईएफ परिषद की बैठक ने अपने ट्रस्ट फंड से 86.59 करोड़ के साथ कुल मिलाकर अपने सबसे बड़े कार्यक्रम की योजना पारित की।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *