Thu. Oct 3rd, 2024
    रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

    बीजिंग, 3 जून (आईएएनएस)| इस साल चीन और रूस के बीच राजनयिक संबंध स्थापना की 70वीं वर्षगांठ है। पर्यटन आदान-प्रदान व सहयोग चीन और रूस के बीच पीढ़ी दर पीढ़ी मैत्री का आधार है, साथ ही चीन-रूस द्विपक्षीय सहयोग का अहम भाग भी है।

    आंकड़े बताते हैं कि गत वर्ष रूस की यात्रा करने वाले चीनी यात्रियों की संख्या 20.3 लाख तक पहुंची, जो रूस की यात्रा करने वाले विदेशी यात्रियों में सबसे अधिक रही। इसी के साथ चीन की यात्रा करने वाले रूसी यात्रियों की संख्या भी 24.1 लाख से अधिक हो गई। चीन और रूस के पर्यटन प्रबंध विभागों ने कहा कि दोनों देश पर्यटन क्षेत्र में यथार्थ सहयोग को और गहरा करेंगे।

    इधर के सालों में चीन और रूस ने एक-दूसरे के यहां पर्यटन वर्ष और सिलसिलेवार आदान-प्रदान की गतिविधियों का आयोजन भी किया। दोनों देशों ने वीजा देने में भी सुविधापूर्ण कदम उठाए हैं, जिसने दोनों देशों के यात्रियों को प्रेरित किया है। साथ ही चीन और रूस पर्यटन संसाधन और पर्यटन उत्पादकों का विस्तार भी कर रहे हैं, ताकि पर्यटन सेवा की गुणवत्ता को निरंतर उन्नत कर सकें।

    भविष्य में चीन और रूस समस्याओं का हल करने और दोनों देशों के पर्यटन बाजार की निहित शक्ति का निरंतर विकास करने के लिए सरकारी और वाणिज्य स्तरों पर सिलसिलेवार सहयोग भी करेंगे।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *