आधार बैंक

सरकार ने आज आधार ऐप लांच कर दिया है। इस ऐप के जरिये आप आधार से जुडी सारी जानकारी अपने फ़ोन से प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा आप आधार से जुड़ा कोई भी सवाल विशेषज्ञों से पूछ सकते हैं। इस ऐप को यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने जारी किया है और अभी यह ऐप सिर्फ एंड्राइड यूज़र्स के लिए ही है।

जाहिर है आधार के ट्विटर अकाउंट ने यह खबर ट्वीट करके दी थी। खबर में बताया गया कि अब यूज़र्स अपने आधार को इस ऐप के जरिये कहीं भी ले जा सकते हैं। इस ऐप से नाम, पता, जन्म दिन आदि सभी जानकारी बहुत ही आसानी से मिल जायेगी। सरकार इस ऐप को बैंक अकाउंट से भी जोड़ने की सोच रही है जिसके बाद आप इस ऐप से पैसे का लेन देन भी कर सकते हैं।

आधार ऐप को कैसे डाउनलोड करें?

  • इस ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप इस लिंक https://play.google.com/store/apps/details?id=aadhar.card पर क्लिक करें। इसके बाद यह ऐप अपने आप आपके फ़ोन में डाउनलोड हो जाएगा।
  • इसके अलावा आप गूगल प्ले स्टोर में जाकर भी इस ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं।

By पंकज सिंह चौहान

पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।