Fri. Oct 3rd, 2025
    पुलिस

    रांची, 29 मई (आईएएनएस)| झारखंड पुलिस ने सीआरपीएफ के साथ एक संयुक्त अभियान में बुधवार को पलामू जिले से नौ हथियार और 13 लैंडमाइन बरामद की।

    पुलिस के अनुसार, बुधवार को पलामू जिले के पिपरा पुलिस थाने के तहत बघेसरा पहाड़ी पर राज्य पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का एक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया। तलाशी के दौरान बड़ी संख्या में हथियार और लैंडमाइन बरामद किए गए।

    पांच .315 बोर राइफल, तीन 12 बोर राइफल, एक रिवॉल्वर, नौ केन बम, चार सिलेंडर बम, जिंदा कारतूस और अन्य चीजें बरामद की गईं।

    पुलिस को संदेह है कि हथियारों का इस्तेमाल लोकसभा चुनाव के दौरान माओवादियों द्वारा किया जाना था, लेकिन कड़ी सुरक्षा के कारण वे ऐसा नहीं कर पाए।

    राज्य पुलिस और सीआरपीएफ संयुक्त रूप से राज्य भर में माओवादियों के ठिकाने की तलाश कर रही है।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *