Tue. Oct 22nd, 2024
    हार्दिक पांड्या

    इसमें कोई संदेह नही है हार्दिक पांडया भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आगामी विश्वकप में कितने महत्वपूर्ण होने वाले है। ऑल-राउंडर ने विश्वकप से पहले खुद को सही से स्थापित कर रखा है और पिछले कुछ महीनों में अपने खेल को शानदार ढंग से विकसित किया है। उन्होनें आईपीएल 2019 में 16 मैचों में 402 रन बनाए थे। इसके अलावा उन्होने 14 विकेट भी चटकाए थे और अपनी फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियो को संतुलित बनाए रखा।

    न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले अभ्यास मैच में भी वह मिडल-ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हुए सबसे सुलझे हुए बल्लेबाज लग रहे थे। हालांकि, टूर्नामेंट की शुरुआत होने से पहले वह चोटिल हो गए है जो की भारत के लिए एक बुरी खबर है।

    नंबर पांच पर बल्लेबाजी करते हुए, हार्दिक पांड्या ने ठहराव के साथ खेलना शुरु किया था और ऑफ साइ़ड में कुछ शानदार शॉट ऱेले थे। पांड्या एक ऐसे खिलाड़ी है जिनको उनकी आक्रमक हिटिंग के लिए जाना जाता है। आगामी विश्वकप में वह भारतीय टीम के लिए एक फिनिशर की भूमिका निभा सकते है। टीम प्रबंधन भी चाहते है कि वह बल्लेबाजी क्रम में अहम भूमिका निभाते रहे।

    क्या हार्दिक पांड्या बांग्लादेश के खिलाफ खेलने के लिए फिट है? 

    टीम इंडिया, लंदन से कार्डिफ़ तक एक लंबी बस यात्रा करके पहुंची थी और अगले दिन सोफिया गार्डन में मैदान पर थी। खिलाड़ी एक मज़ेदार क्षेत्ररक्षण सत्र में शामिल थे जहाँ उन्होंने विकेटों को एक निश्चित दूरी से मारना और इन थ्रो को वापस करने का अभ्यास किया। कुलदीप यादव, शिखर धवन और युजवेंद्र चहल को स्टंप पर गेंद मारने में परेशनी हुई और इस उन्हे तरह लंबे सत्र से गुजरना पड़ा।

    उसके बाद ध्यान नेटस् सेशन में डालते है। विराट कोहली, थे जो पहेल नेट्स में उतरे। उसके बाद चोट से उभरे केदार जाधव और विजय शंकर ने भी कुछ समय नेट्स में बिताया। पूर्व कप्तान एमएस धोनी भी नेट्स में स्पिनरो के खिलाफ खेलते नजर आए। जब यह सब ठीक चल रहा था, हार्दिक विशेषज्ञों से थ्रोडाउन ले रहे थे।

    थ्रोडाउन के वक्त एक गेंद तेजी से हार्दिक की तरफ आई जो उनके बाए अंडरआर्म पर टकरा गई जिसके बाद उन्होने काफी दर्द में देखा गया और वह तुरंत अभ्यास सत्र से लोट गए थे। जिसके बाद वह खेलने के लिए वापस नही आए, वह कथित तौर पर ठीक है। अगर वह बांग्लादेश के खिलाफ आज मैदान पर नहीं उतरते है तो पर्याप्त स्पष्टता नहीं है। अगर प्रबंधन ने उन्हे आराम करने का फैसला किया तो यह आश्चर्य की बात नहीं होगी।

    By अंकुर पटवाल

    अंकुर पटवाल ने पत्राकारिता की पढ़ाई की है और मीडिया में डिग्री ली है। अंकुर इससे पहले इंडिया वॉइस के लिए लेखक के तौर पर काम करते थे, और अब इंडियन वॉयर के लिए खेल के संबंध में लिखते है

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *